Queen Elizabeth II Passes Away: ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक, दुनियाभर के राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

iiiiiiii

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिक शरीर शुक्रवार दिन में लंदन लेकर जाएंगे। उनकी मौत के बाद ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस समेत भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्व मोदी और दुनियाभर के राजनेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, “एक युग बीत चुका है जब उन्होंने अपने देश और लोगों को 7 दशकों से अधिक समय तक चलाया। मैं ब्रिटेन के लोगों के दुख को साझा करती हूं और परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।”

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके “प्रेरक नेतृत्व” की सराहना की। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर 2015 और 2018 में ब्रिटेन की अपनी यात्राओं के दौरान महारानी के साथ अपनी यादगार मुलाकातों को याद किया। उन्होंने लिखा “मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान, उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें अपनी शादी में उपहार में दिया था।

गुरुवार को 96 साल की उम्र में महारानी का निधन हुआ। बुधवार से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। शाही परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने गुरुवार दोपहर में बाल्मोरल महल में अंतिम सांस ली। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन पर सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाली शाही परिवार की सदस्य थीं। अब उनके निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा बनाया गया है। महारानी के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में दुनियाभर के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ