अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं. अमेरिका और इजराइल किसी भी वक्त ईरान पर हमले शुरू कर सकते हैं. US मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर हमले करने की पूरी तैयारी कर ली है. जल्द ही दोनों मिलकर एक साथ ईरान पर बम बरसा सकते हैं. माना जा रहा है कि किसी भी वक्त ईरान से बड़ी खबर सामने आ सकती है.
वहीं, दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लंबा बयान जारी करते हुए कहा कि कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनसे आग्रह किया कि ईरान के साथ गंभीर बातचीत चल रही है, इसलिए सैन्य कार्रवाई टाल दी जाए.
ईरान के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इस दावे के बाद कि अनुरोध पर युद्ध रोका गया है, इस पर ईरान के राष्ट्रपति ने कहा, ‘बातचीत करने का मतलब आत्मसमर्पण नहीं है. ईरान गरिमा और मजबूती के साथ वार्ता में उतरता है और देश तथा जनता के कानूनी अधिकारों से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा.’
पेजेशकियान ने साफ किया कि कोई भी संवाद ईरान के राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए है, न कि झुकने या आत्मसमर्पण के लिए.
यह भी पढ़ें- सस्ता हो सकता है कच्चा तेल! ट्रंप ने ईरान को दिया बड़ा ऑफर, अमेरिका हटाएगा पाबंदियां
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
कतर के अमीर तमिम बिन हमाद अल थानी, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान ने कहा है कि ईरान के साथ गंभीर बातचीत चल रही है, इसलिए कल के लिए प्रस्तावित सैन्य हमला रोका जाए.
इन नेताओं का मानना है कि बातचीत से अमेरिका सहित पूरे मध्य-पूर्व और अन्य देशों के लिए संतोषजनक डील संभव है. इस डील में महत्वपूर्ण बात यह है कि ईरान के लिए किसी भी तरह के परमाणु हथियार की अनुमति नहीं होगी.
मैंने इन बड़े सहयोगी नेताओं के सम्मान के कारण रक्षा सचिव पिट हेगसेथ, जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन और अमेरिकी सैन्यबलों को निर्देश दिया है कि कल का निर्धारित हमला न किया जाए.
साथ ही, अगर स्वीकार्य डील नहीं बनती है तो तुरंत बड़े पैमाने पर पूरे हमले के आदेश देने के लिये सेनाएं तैयार रहें.
अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर अटैक करेंगे: ईरान
अमेरिका का कहना है कि अगर ईरान ने शर्तें नहीं मानीं तो बमबारी और सैन्य ऑपरेशन जल्द होगा. IRGC की ओर से कहा गया है कि पहले ईरान की घेराबंदी खत्म करनी होगी. अमेरिका के सांसद और अधिकारी ये धमकी दे रहे हैं कि ईरान जब तक झुकता नहीं, हमले जारी रहेंगे. वहीं ईरान का दावा है पश्चिम एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर अटैक करेंगे. अब बात सिर्फ जुबानी शोलों तक नहीं है. जमीनी तैयारी भी हो रही है. अमेरिकी नेवी के 2 एयरक्राफ्ट कैरियर 5th Fleet में तैनात किए गए हैं. USS बुश और लिंकन पश्चिम एशिया में सक्रिय हैं.
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
5 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
8 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
9 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
14 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
18 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
19 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
19 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
19 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
20 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines