अरमानी ब्रांड के प्रमुख और मशहूर फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का गुरुवार को निधन हो गया। इसके बाद उनके साम्राज्य के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल 91 वर्षीय अरमानी ने शादी नहीं की थी। उनका सबसे करीबी रिश्ता अपनी भतीजी रोबर्टा के साथ है, जो उनके दिवंगत भाई सजियो की बेटी हैं। इसके अलावा भी अरमानी के कई रिश्तेदार भी 88 हजार करोड़ रुपये का मालिक बनने के लिए कतार में हैं। आइए बताते हैं अरमानी के 88 हजार करोड़ रुपये संपत्ति का मालिक कौन होगा?
अरमानी की भतीजी रॉबर्टा परिवार में एक जानी-मानी हस्ती रही हैं, अरमानी ने संकेत दिया है कि उत्तराधिकार किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं होगा। अरमानी के परिवार के में रॉबर्टा के अलावा पेंटालियो (लियो) डेल'ऑर्को और भतीजी सिल्वाना अरमानी भी हैं। पेंटालियो जेंटस कपड़े के प्रमुख हैं, जबकि सिल्वाना वूमेन कपड़े का कारोबार देखती हैं। दोनों कई सालों से जियोर्जियो अरमानी, एम्पोरियो अरमानी और अरमानी एक्सचेंज को संभालते आए हैं। बताया जाता है कि जियोर्जियो की बहन रोसन्ना और उनके बेटे एंड्रिया अरमानी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है।
---खबर नीचे जारी है---
ये भी पढ़ें: फैशन दिग्गज जियोर्जियो अरमानी का निधन, दुनियाभर में मशहूर है ब्रांड
---खबर नीचे जारी है---
2016 में उत्तराधिकारी को लेकर खाका किया तैयार
बताया जाता है कि जियोर्जियो अरमानी की तबियत 2016 से खराब रहने लगी थी। इसके बाद उन्होंने जियोर्जियो अरमानी फाउंडेशन के अपने उत्तराधिकारी का खाका तैयार करना शुरू कर दिया था। उन्होंने इसे इस तरह तैयार किया है कि ये अब एक समूह के रूप में कार्य करेगा। इसे विभाजित भी नहीं किया जा सकता है। माना जा रहा है कि अरमानी का पूरा परिवार जो उनके रिश्तेदार हैं वो ही इस ग्रुप को मिलकर चलाएंगे।
---खबर नीचे जारी है---
ये भी पढ़ें: नेपाल में क्यों बैन हुए फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम जैसे 26 एप, सरकार का लिया बड़ा फैसला
---खबर नीचे जारी है---
अरमानी ग्रुप को 6 हिस्सों में बांटा
जियोर्जियो अरमानी ने अपने ग्रुप को 6 हिस्सों में बांटा है और उनके पास एक निश्चित मतदान का अधिकार था, जो उनके निधन के बाद खत्म हो गया। उनके उत्तराधिकारियों में बहन रोसन्ना, भतीजी रोबर्टा, सिल्वाना, भतीजा एंड्रिया और डेल ऑर्को से पहले बोर्ड में शामिल हैं और ग्रुप को चला रहे हैं। यह सब जियोर्जियो अरमानी फाउंडेशन की वजह से संभव हो पाया है।
---खबर नीचे जारी है---