Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक ने अमेरिका से क्या पूछा? ट्रंप ने सीजफायर के दावे पर किया नया खुलासा

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर भारत पाक युद्ध रुकवाने का दावा किया है। ट्रंप ने पुराने दावे को दोहराते हुए कहा कि इसके लिए उन्होंने व्यापार का प्रयोग किया। इस पर भारत पाक ने ट्रंप से क्या सवाल किया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Oct 22, 2025 11:14
भारत पाक युद्ध रुकवाने पर ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक संघर्ष रुकवाने के दावे को दोहराया है। ट्रंप ने फिर कहा कि उन्होंने व्यापार के जरिए भारत-पाक युद्ध टालने में सफलता पाई है। ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान युद्ध की स्थिति में थे। सात विमान गिराए गए थे। दोनों आगे लड़ने को तैयार थे, तब मैंने दोनों देशों को फोन किया और कहा कि अगर आप युद्ध करेंगे तो हम व्यापार समझौता नहीं करेंगे।

इसके बाद ट्रंप ने बताया कि सीज फायर पर भारत और पाकिस्तान ने पूछा कि अमेरिका से व्यापार का भारत-पाक युद्ध से क्या संबंध है? ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जवाब दिया कि दोनों देश परमाणु शक्तियां हैं। ट्रंप का दावा है कि फिर 24 घंटे बाद दोनों देशों ने ट्रंप को फोन कर कहा कि युद्ध आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। पूरा किस्सा बताने के बाद ट्रंप ने दावा कि उन्होंने युद्ध और संभावित परमाणु आपदा दोनों को रोक दिया, इसलिये क्योंकि यह व्यापार से जुड़ा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, रूसी तेल खरीद पर हुई यह डील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम पूरी दुनिया में शांति स्थापित कर रहे हैं। हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। मुझे अभी मध्य पूर्व से फोन आया है। हम वहां बहुत अच्छा कर रहे हैं। कई देशों ने मध्य पूर्व में शांति के लिए समझौता किया है, और किसी ने नहीं सोचा था कि वे कभी ऐसा होते देखेंगे। हमास की स्थिति, वे बहुत हिंसक लोग हैं। हम इसे दो मिनट में सुलझा सकते हैं। हम उन्हें एक मौका दे रहे हैं। उन्होंने सहमति जताई थी कि वे बहुत अच्छे और सीधे रहेंगे। वे लोगों की हत्या नहीं करेंगे।

---विज्ञापन---

ट्रंप ने कहा कि अगर वे समझौते का सम्मान नहीं करते हैं, तो उनका बहुत जल्दी निपटारा कर दिया जाएगा। मध्य पूर्व में पूर्ण शांति है। हम सभी के साथ मित्रता के स्तर पर हैं। हर देश जो एक-दूसरे से नफरत करता था, अब एक-दूसरे से प्यार करता है। किसी ने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा था।

यह भी पढ़ें: ‘1 नवंबर से चीन पर 155% टैरिफ लगाया जाएगा’, राष्ट्रपति ट्रंप ने हैवी टैरिफ लगाने की बताई वजह

First published on: Oct 22, 2025 07:31 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.