'इजरायल के साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया…', बेंजामिन नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया 'ग्रेट फ्रेंड'

नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच अच्छे संबंध हैं. पीएम मोदी के हालिया इजरायल दौरे के दौरान भी इसकी तस्वीर देखने को मिली थी. इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को ‘अपना बड़ा भाई’ बताया था.

Netanyahu Modi

बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की.

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को ‘ग्रेट फ्रेंड’ बताते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से बात करके इजरायल के साथ इस वक्त खड़ा होने के लिए धन्यवाद दिया है. नेतन्याहू ने NDTV से बात करते हुए कहा, ‘मैंने अपने ग्रेट फ्रेंड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. मैंने रविवार को उनसे विस्तार से बात की और इजरायल के साथ खड़े रहने, सच्चाई के साथ खड़े रहने और भारत के लोगों की जबरदस्त दोस्ती के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. इजरायल में उन्हें बहुत प्यार किया जाता है.’

विज्ञापन

साथ ही नेतन्याहू ने कहा कि मैंने पीएम मोदी के अलावा दूसरे देशों के नेताओं से भी बातचीत की.

विज्ञापन

नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच अच्छे संबंध हैं. दोनों देशों में भी व्यापार और रक्षा से जुड़े गहरे संबंध हैं. पीएम मोदी के हालिया इजरायल दौरे के दौरान भी इसकी तस्वीर देखने को मिली थी. जहां नेतन्याहू खुद अपनी पत्नी सारा के साथ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की मेजबानी करने पहुंचे थे. इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को ‘अपना बड़ा भाई’ बताया था. पीएम मोदी ने इजरायल की संसद को भी संबोधित किया था.

विज्ञापन

बता दें, इजरायल और अमेरिका ने मिलकर शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया था. दोनों देशों की सेनाओं ने मिलकर तेहरान में कई मिसाइलें दागी. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खोमेनई की भी मौत हो गई. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर पलटवार करते हुए तेल अवीव पर कई मिसाइलें दागीं. वहीं, मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर भी हमला किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ