पाकिस्तान में US कॉन्सुलेट बंद, ठप हुई वीजा सर्विस; खामनेई की हत्या के बाद कराची में दूतावास पर हुआ था हमला

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद रविवार को पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन हुए. जिसकी वजह से देश भर में 35 से अधिक लोग मारे गए.

Karachi
विज्ञापन

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले. रविवार को कराची में अमेरिकी दूतावास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया था. हिंसक प्रदर्शन बाद पेशावर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. इसके साथ ही वीजा सर्विस सस्पेंड कर दी गई.

पाकिस्तान में अमेरिकी मिशन ने कहा कि पेशावर में महावाणिज्य दूतावास में 2 मार्च से कामकाज सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही कहा कि अमेरिकी दूतावास के पास चल रहे प्रदर्शनों की वजह से कराची और लाहौर वाणिज्य दूतावासों में अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिए गए.

Advertisment

साथ ही कहा है कि इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास खुला रहेगा. इसमें अमेरिकी नागरिकों के लिए सभी नियमित या इमरजेंसी कांसुलर सर्विस जारी रहेंगी. एहतियात के तौर पर पूरे पाकिस्तान में अमेरिकी सरकारी कर्मियों की आवाजाही पर भी बैन लगा दिया गया है.

इसके साथ ही अमेरिका ने पाकिस्तान में अपने नागरिकों को सतर्क रहने और प्रदर्शनों से बचने को कहा है. एडवाइजरी में अमेरिकी नागरिकों को अपनी पहचान गुप्त रखने, पहचान पत्र साथ रखने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है.

विज्ञापन

बता दें, अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद रविवार को पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन हुए. इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप धारण कर लिए. जिसकी वजह से देश भर में 35 से अधिक लोगों के मारे जाने और दर्जनों के घायल होने की खबर है.

विज्ञापन

कराची में, प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर धावा बोलने की कोशिश की, बाहरी घेरा तोड़ दिया और सुरक्षा बलों के साथ भिड़ गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही भीड़ कैंपस की ओर बढ़ी, इसके बाद सुरक्षा गार्डों ने गोलियां चला दीं, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ