हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रंप से मुलाकात करने के लिए ब्लैक जैकेट में पहुंचे जेलेंस्की, रिपोर्टर बोले-Looks Fabulous

जेलेंस्की ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम स्थायी चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि सभी बैठकों से परिणाम निकलेगा। पुतिन से युद्ध खत्म करने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। वह अपनी मर्जी से कभी युद्ध खत्म नहीं करेंगे।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रम्प और वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच सोमवार को ओवल ऑफिस में मुलाकात होने वाली हैं। इस मुलाकात से पहले व्हाइट हाउस के अफसरों ने यूक्रेन अधिकारियों से पूछा था कि जेलेंस्की ट्रंप से मुलाकात के दौरान क्या पहने जाने के बारे में पूछा था।

इसके बाद जेलेंस्की ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि वह व्हाइट हाउस पहुंच गए। उन्होंने खुद की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें जेलेंस्की ब्लैक जैकेट पहने नजर जा रहे हैं। दरअसल, इससे पहले फरवरी 2025 में ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात हुई थी। उस दौरान जेलेंस्की ने सैन्य सूट पहना हुआ था, जिसे देखकर ट्रंप नाराज हो गए थे।

पुतिन से युद्ध खत्म करने की उम्मीद नहीं

जेलेंस्की ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम स्थायी चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि सभी बैठकों से परिणाम निकलेगा। पुतिन से युद्ध खत्म करने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। वह अपनी मर्जी से कभी युद्ध खत्म नहीं करेंगे। उन पर दबाव बनाना पड़ेगा। इसके लिए अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों को पुतिन पर दबाव बनाना होगा। तभी पुतिन शांति समझौता करेंगे।

विज्ञापन

यूक्रेन अब युद्धविराम चाहता है

जेलेंस्की ने आगे लिखा कि हम हत्याएं रोकना चाहते हैं। हम अपने उन सहयोगियों को धन्यवाद व्यक्त करते हैं जो शांति की दिशा में काम कर रहे हैं। फिनलैंड, यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय आयोग, नाटो महासचिव के नेताओं के साथ मुलाकात की है। ट्रंप के साथ बैठक से पहले सभी ने सहयोग करने का आश्वासन दिया है। जेलेंस्की ने आगे लिखा कि यूक्रेन अब युद्धविराम चाहता है। हम एक नई सुरक्षा व्यवसथा स्थापित करने के लिए तैयार हैं। हमे अब शांति चाहिए।

ट्रंप कर रहे हैं सीजफायर कराने की कोशिश

ट्रंप पिछले काफी समय से यूक्रेन-रूस के बीच सीजफायर (युद्धविराम) कराने की कोशिश कर रहे हैं। जेलेंस्की से पहले ट्रंप ने पुतिन के साथ अलास्का में बैठक की थी। इस बैठक के दौरान ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन से चल रहे युद्ध को लेकर शांति वार्ता की बात की थी। पुतिन भी अपनी कुछ शर्तों के साथ शांति समझौते को तैयार हो गए। इसके बाद ट्रंप ने जेलेंस्की से फोन पर बात की थी। सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ ट्रंप की इस बैठक के बाद युद्ध का भविष्य तय होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola