Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Donald Trump Oath Swearing In Ceremony Today : अमेरिका में आज से नई सरकार की शुरुआत हो जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप यूएस के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। कैपिटल रोटुंडा के हॉल में अमेरिकी समय के अनुसार दिन में 12 बजे और भारतीय समय के अनुसार रात के 10.30 बजे ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। इसे लेकर विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगने लगा। ट्रंप से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शपथ लेंगे।
साल 1985 के बाद शपथ ग्रहण समारोह खुले में नेशनल मॉल में नहीं बल्कि अंदर हॉल में होगा। इंडोर शपथ ग्रहण का कारण भीषण सर्दी है। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब देश में किसी नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। ऐसा 29 दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति जिमि कार्टर की हुई मौत पर एक महीने तक राष्ट्रीय ध्वज के झुके रहने के सरकारी आदेश की वजह से होगा। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी-नीता अंबानी अमेरिका पहुंच गए।
यह भी पढ़ें : ‘नहीं होने दूंगा तीसरा विश्व युद्ध’, शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने किए ये बड़े ऐलान
व्हाइट हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस के ब्लेयर हाउस पहुंच गए हैं। परंपरा के मुताबिक, जो बाइडेन शपथ के लिए उन्हें लेकर कैपिटल रोटुंडा लेकर जाएंगे। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप का कैपिटल वन एरिना में भव्य स्वागत हुआ और उन्होंने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (एमएजीए) विक्ट्री रैली को संबोधित कर बताया कि उनकी सरकार क्या-क्या बड़े फैसला लेने वाली है। अमेरिका के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस की दादी प्रोफेसर सी. संथाम्मा ने बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर दोनों को, आपके देश को और मेरे देश को आशीर्वाद दे।
यह भी पढ़ें : 40 साल बाद अमेरिका के इतिहास में होगा ऐसा, जानें क्यों हॉल में शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप?
जानें कैसे होगा शपथ ग्रहण समारोह?
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।