Colorado Gold Mine में कैसे फंस गए 12 लोग? 1 की मौत, क्या है बचाव का प्लान?

Colorado Gold Mine: सोने की खदान में लोग घूमने गए और लिफ्ट खराब होने से वहीं फंस गए। उनसे संपर्क करने के लिए सिर्फ रेडियो है। बचाव अभियान शुरू हो गया है। 12 लोग 500 फीट नीचे फंसे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है?

US News Colorado gold mine

मोली कैथलीन गोल्ड माइन

Colorado Gold Mine: यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के कोलोराडो में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। कोलोराडो गोल्ड माइन में घूमने गए कुछ लोग वहीं फंस गए हैं। जिनमें से एक की मौत हो गई और 12 अभी भी अंदर ही फंसे हैं। टेलर काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, कोलोराडो से कुछ दूरी पर स्थित इस माइन में बचाव का काम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये लोग सतह से लगभग 500 फीट नीचे हैं।

विज्ञापन

टेलर काउंटी शेरिफ जेसन मिकसेल ने गुरुवार को एक प्रेस मीट में कहा, यह घटना दोपहर के आसपास हुई जब लिफ्ट शाफ्ट में एक समस्या आ गई। इसके बाद वहां पर मौजूद पर्यटकों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन

माइन में घूमने गए थे लोग

माइन में अंदर गए लोग लिफ्ट की खराबी के कारण वहीं फंस गए। उस समय ये टूर ग्रुप सतह से लगभग 500 फीट नीचे था। जिसमें दो बच्चों और चार लोगों सहित 11 लोगों को मामूली चोटें आईं। इनको ट्रॉली की मदद से बचाया गया, वहीं इस घटना में एक की मौत हो गई। माइन में अभी भी 12 लोग फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये ग्रुप क्रिप्पल क्रीक में मोली कैथलीन गोल्ड माइन में घूमने गया था।

विज्ञापन

संपर्क के लिए है रेडियो

टेलर काउंटी के शेरिफ जेसन मिकसेल के मुताबिक,  इस एलिवेटर की समस्या को हल करने की कोशिश की जा रही है। बचाव दल माइन के निचले भाग में फंसे 12 लोगों से संपर्क करने के लिए रेडियो का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि फंसे लोगों के पास कुर्सियां, कंबल, पानी है। साथ ही वह एक सुरक्षित तापमान वाली जगह पर हैं। ये हादसा लिफ्ट की खराबी के कारण हुआ न कि खदान ढहने की वजह से। अधिकारियों ने बताया हमारे पास किसी समस्या की स्थिति में बचाव के लिए योजना B और C है।

नजदीकी शहर कोलोराडो स्प्रिंग्स के फायर ब्रिगेड प्रमुख ने कहा कि उनके फायर फाइटर भी बचाव में मदद कर रहे हैं। इसके अलावा एक दल को बुलाया गया है, जिसको इस तरह की घटनाओं के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ