---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

लिफ्ट से गिरकर हुई महिला की मौत, CCTV पर Live वीडियो देख रहा था पति

Women In Lift Dies: महिला की लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसके साथ मौजूद दो जने जिंदा बच गए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।

---विज्ञापन---

Women In Lift Dies: ब्राजील से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला की लिफ्ट से गिरने से मौत हो गई। दिल को झकझोर देने वाली बात यह है कि इस भयावह क्षण को उसका पति सीसीटीवी पर देख रहा था। इस घटना एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला लिफ्ट के अंदर खड़ी थी। थोड़ी देर बाद ही यह अनियंत्रित हो गई और अपार्टमेंट ब्लॉक की पांचवीं मंजिल से सीधे नीचे आ गिरी। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी को अपने सामने मरते देखा 

महिला की उम्र 45 साल थी। उसका नाम एड्रियाना मारिया बताया जा रहा है। महिला की मौत के बाद पता चला कि उनके पति गिल्डेलियो अल्वेस डो सैंटोस इसी बिल्डिंग में चौकीदार के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने अपने कम्प्यूटर पर महिला के अंतिम क्षणों को देखा था। फुटेज में एड्रियाना को पांचवीं मंजिल पर स्थित सैंटो आंद्रे बिल्डिंग की लिफ्ट में चढ़ते हुए देखा गया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हाथ उठाकर चिल्लाईं 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लिफ्ट दो मंजिल ऊपर गई, उसमें दो आदमी अंदर आते हैं और फिर लिफ्ट दोबारा नीचे जाने लगती है। फिर जब यह पांचवीं मंजिल पर वापस आई तो अचानक यह तेजी से नीचे की मंजिल पर गिरने लगी। एड्रियाना अपने हाथ हवा में उठाती हुई देखी गई। वह जोर से चिल्लाईं। कुछ ही सेकंड में वह धुएं, धूल और मलबे में गायब हो गईं।

ये भी पढ़ें: Video: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में इजराइल; परमाणु बम बनाने की तैयारी! खौफ में पूरी दुनिया

---विज्ञापन---

हुआ ये चमत्कार 

खास बात यह है कि लिफ्ट में एंड्रियाना के साथ सवार दोनों शख्स चमत्कारिक रूप से बच गए। उन्हें अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि महिला और उसका पति बचपन से ही एक दूसरे को प्यार करते थे। बाद में दोनों ने शादी कर ली। कहा जा रहा है कि लिफ्ट को अपग्रेड नहीं किया गया है। यह लिफ्ट बिल्डिंग में सबसे पहले लगाई गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: एक्स गर्लफ्रेंड को पीटने से लेकर अफेयर्स तक… कौन हैं कमला हैरिस के पति? विवादों से है पुराना नाता

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2024 12:06 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola