US vs Iran Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका अपनी जिद पर अड़ा है और ईरान भी अपनी जिद पर अड़ा है. ईरान ने ठान रखी है कि वह परमाणु हथियार बनाकर रहेगा और अमेरिका संकल्प लिए बैठा है कि वह ईरान को परमाणु हथियार किसी कीमत पर नहीं बनाने देगा. इसलिए अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने ईरान को धमकी दी है कि अगर ईरान ने परमाणु हथियार बनाए तो धरती से उसका नामोनिशां मिटा दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘न्यूक्लियर डील के लिए तैयार हैं, लेकिन शर्त के साथ’, ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब, चीन की भी अमेरिका को नसीहत
ईरान को परमाणु हथियार न बनाने की चेतावनी
अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान ईरान को कड़ी चेतावनी दी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक सैन्य रुख पर जोर दिया. ईरान के द्वारा फिर से परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करने को लेकर हेगसेथ ने चेतावनी दी कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका की ओर से हमले के लिए ईरान खुद जिम्मेदार होगा, क्योंकि अमेरिका समेत कई देशों ईरान के परमाणु कार्यक्रम के विरोधी हैं.
वेनेजुएला का उदाहरण देकर ईरान को चेताया
हेगसेथ ने कहा कि हाल ही में अमेरिका सेना ने वेनेजुएला का घेराव करके उस देश के राष्ट्रपति रहे निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके घर में घुसकर उठाया था और अमेरिका ले आए थे. दुनिया की कोई भी सेना इस तरह के अभियान को अंजाम देने में सक्षम नहीं है. अमेरिका ही नहीं, दुनिया के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा ऑपरेशन नहीं चलाया होगा और अब अमेरिका ने ईरान का घेराव किया है तो अली खामेनेई को वेनेजुएला के उदाहरण से समझना चाहिए कि क्या हो सकता है?
यह भी पढ़ें: तीन मुस्लिम देशों ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, ईरान पर हमला किया तो नहीं देंगे अमेरिका का साथ
ईरान पर हमला करने की फिराक में अमेरिका
बता दें कि अमेरिका ने ईरान का घेराव किया हुआ है. मध्य पूर्व में ईरान के पास अपनी सेना को तैनात कर दिया है. अपने USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर को पूरी ताकत, सेना और हथियारों के साथ ईरान के समुद्र में खड़ा कर दिया है. अमेरिका को लगता है कि ईरान फिर से परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है. दूसरी ओर, पिछले दिनों ईरान की जनता ने अली खामेनेई को सत्ता से हटाने के लिए मोर्चा खोला था और विरोध प्रदर्शन किए थे, जिस दौरान काफी हिंसा भी हुई थी.
अमेरिका अब ईरान के तनावपूर्ण हालातों का फायदा उठाकर अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश में है.