भयंकर भूकंप से कांपा ईरान, 5.5 मापी गई तीव्रता, युद्ध की तैयारी के बीच न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं किया?

Earthquake News: ईरान में आज 5 से ज्यादा की तीव्रता का भूकंप आया है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि शायद ईरान ने न्यूक्लियर टेस्ट किया है। क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच जंग के हालात बने हुए हैं और ईरान ने अमेरिका के युद्धपोतों को समुद्र में डुबोने की धमकी दी है।

Earthquake in Iran

ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जंग की पूरी तैयारी कर रखी है।

विज्ञापन

Earthquake in Iran: अमेरिका के साथ जंग की तैयारियों के बीच ईरान की धरती जबरदस्त भूकंप से कांप गई। साउथ ईरान में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल 5.5 मापी गई। वहीं जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र के अनुसार, ईरान में आए भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में मिला है, लेकिन अचानक आए भूकंप को लेकर कहा जा रहा है कि क्या ईरान ने परमाणु परीक्षण किया है?

युद्ध की दस्तक के बीच ईरान में भीषण धमाके, आसमान में काले धुएं का गुबार देख दहशत में लोग, वीडियो वायरल

Advertisment

ईरान की परमाणु हमला करने की धमकी

अगर ऐसा हुआ है तो यह पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात होगी, क्योंकि एक ओर अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की पूरी तैयारी कर रखी है। दूसरी ओर, ईरान भी धमकी दिए बैठा है कि अमेरिका ने हमला किया तो ईरान उसके दोनों जंगी युद्धपोतों को समुद्र में डुबो देगा। इस धमकी के बीच ईरान में अचानक भूकंप आना परमाणु हथियार के परीक्षण की ओर ही इशारा कर रहा है।

जोरदार भूकंप से लोगों में दहशत फैली

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप बेहद कम गहराई में आया है, लेकिन उसका असर जोरदार हुआ है और ज्यादा एरिया में हुआ है। भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों में दहशत फैली हुई है। देश की सरकार ने भी आपातकालीन टीमों को सतर्क करके राहत और आपदा प्रतिक्रिया दल को फील्ड में उतार दिया है। भूकंप से हुए नुकसान और आफ्टरशॉक की आशंका से हाई अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

भूकंप के मद्देनजर संवदेनशील इलाका

ईरान के भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि साउथ ईरान भूकंप के मद्देनजर काफी संवदेनशील एरिया है और यहां अकसर टेक्टोनिक प्लेट्स खिसकती रहती हैं, जिस कारण इस इलाके में अकसर भूकंपीय गतिविधियां होती हैं। फिलहाल परमाणु परीक्षण या अन्य असामान्य गतिविधि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जर्मन भू-विज्ञान अनुसंधान केंद्र सहित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां निगरानी कर रही हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ