ब्रिटेन किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार, एपस्टीन फाइल्स में सामने आया था नाम

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को गिरफ्तार कर लिया गया है. हाल ही में अमेरिकी एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम सामने आया था.

Andrew Mountbatten

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को गिरफ्तार कर लिया गया है. हाल ही में अमेरिकी एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम सामने आया था. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस ने उनको अपने पद के दुरुपयोग करने के संदेह में गिरफ्तार किया है. बता दें कि उनको तब गिरफ्तार किया गया जब वह 66वां जन्मदिन मना रहे थे.

विज्ञापन

बीबीसी के मुताबिक, बीते सप्ताह एंड्रयू के खिलाफ थेम्स वैली पुलिस को पद के दुरुपयोग को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई गई थी. राजशाही के विरोधी कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत की थी, जब उन पर कथित तौर पर एपस्टीन के साथ बिजनेस संबंधी डॉक्यूमेंट शेयर करने के आरोप लगे थे. दरअसल, नियमों के तहत ट्रेड राजदूतों को अपनी यात्रा की जानकारी गुप्त रखनी होती है, चाहे वह उस पद पर न भी हो तब भी.

विज्ञापन

वहीं, थेम्ल वैली पुलिस के मुताबिक वह मामले में आपराधिक जांच शुरू करने को लेकर कानूनी प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे हैं. लंदन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2010 से 2015 तक बोर्ड ऑफ ट्रेड के प्रेसिडेंट रहे विंस केबल ने एंड्रयू पर ट्रेड राजदूत के पद पर रहने के दौरान इसका दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं.

एंड्रयू का नाम एपस्टीन फाइल्स में भी शामिल

बता दें कि एंड्रयू माउंटबेटन का नाम एपस्टीन फाइल्स से भी जुड़ा था. उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे. वहीं, एक महिला का आरोप है कि एपस्टीन उसे एंड्रयू माउंटबेटन के साथ यौन संबंध बनाने के लिए ब्रिटेन से तस्करी करने लाया था. वहीं, महिला का दावा है कि उन्होंने ब्रिटेन के व्यापार दूत के रूप में काम करतेहुए दोषी यौन अपराधी के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की थी. हालांकि एंड्रयू इन आरोपों से हमेशा इनकार कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ