Live Updates
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के विदेश मंत्री का अमेरिका पर तंज
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, अमेरिका तो हमारा बिना शर्त सरेंडर करा रहा था - लेकिन अब खुद दूसरे देशों से Strait of Hormuz खोलने के लिए मदद मांगता फिर रहा है.
US-Israel Iran War LIVE Updates: इंडियन नेवी के युद्धपोतों की सुरक्षा में होर्मुज से भारत आएंगे गैस-तेल के जहाज
भारतीय नौसेना ने ईरान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के बाद भारत में गैस और कच्चे तेल लाने वाले व्यापारिक जहाजों और टैंकरों के सुरक्षित पारगमन में सहायता के लिए युद्धपोतों के दो टास्क फोर्स तैनात किए हैं. सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना के युद्धपोतों द्वारा एस्कॉर्ट किए जा रहे इन जहाजों को हर संभव सहायता और समर्थन प्रदान किया जा रहा है.
US-Israel Iran War LIVE Updates: संकट में तेल भंडार जारी कर सकते हैं अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्य देश
कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल ने सोमवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्य देश बाद में 'आवश्यकतानुसार' और अधिक आपातकालीन तेल भंडार जारी कर सकते हैं, क्योंकि इतिहास में भंडार की सबसे बड़ी रिलीज पर सहमति होने के बावजूद उनके आपातकालीन तेल भंडार में अभी भी 1.4 अरब बैरल से अधिक तेल बचा रहेगा.
बिरोल ने एक वीडियो बयान में कहा, "इस भारी रिलीज के बावजूद, हमारे पास अभी भी बहुत सारा भंडार बचा है. यह वर्तमान स्टॉक रिलीज, एक बार पूरा होने पर, आईईए देशों में आपातकालीन भंडार को केवल लगभग 20% तक कम करेगा."
US-Israel Iran War LIVE Updates: होर्मुज से जहाजों को निकालने के लिए नहीं ली अमेरिका की मदद- भारत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हम जानते हैं कि इस मामले पर कई देशों के बीच द्विपक्षीय चर्चा हो रही है. हमारी अभी तक ऐसी कोई द्विपक्षीय चर्चा नहीं हुई है.”
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान ने पाकिस्तान को क्यों कहा थैंक्यू?
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा, 'इस पवित्र, दिव्य और आध्यात्मिक दिन और घड़ी पर, मैं अमेरिका और ज़ायोनी शासन की आक्रामकता के सामने ईरान के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए पाकिस्तान सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं.'
US-Israel Iran War LIVE Updates: विदेश मंत्री ने ईरान की जनता से की बड़ी अपील
विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान अराघची ने कहा, "मुझे लगता है कि अब तक उन्हें सबक मिल चुका है और वे समझ चुके हैं कि वे किस तरह के राष्ट्र से निपट रहे हैं, एक ऐसा राष्ट्र जो आत्मरक्षा करने में संकोच नहीं करता और युद्ध को चाहे जिस भी दिशा में ले जाए, उसे जारी रखने के लिए तैयार है, और चाहे जितनी भी हद तक जाना पड़े।"
US-Israel Iran War LIVE Updates: पश्चिम एशिया तनाव पर विदेश मंत्रालय की मुख्य बातें
• भारत सरकार ने कहा कि वह पश्चिम एशिया की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है. Tehran में भारतीय दूतावास पूरी तरह फंक्शनल है और वहां मौजूद भारतीयों की मदद के लिए काम कर रहा है.
• Hormuz पार कर भारत के करीब पहुंच चुका भारतीय पोत Shivalik आज शाम 5 बजे गुजरात के Mundhra पोर्ट पर पहुंचने वाला है. यह जहाज़ भारत के लिए LPG लेकर आ रहा है
• अब भी 22 भारतीय जहाज़ Strait of Hormuz में रुके हैं हुए हैं. इनके सुरक्षित आवागमन के लिए सरकार क्षेत्र के देशों से लगातार बातचीत कर रही है.
• अब तक पश्चिम एशिया क्षेत्र से लगभग 2,28,000 भारतीय वापस भारत लौट चुके हैं. इनमें कामगार, छात्र, परिवार और दूसरे शामिल हैं.
• करीब 284 श्रद्धालुओं 550 से अधिक भारतीय ईरान से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर Armenia के ज़रिये भारत आ रहे हैं - 90 भारतीय नागरिक ईरान से आज़रबैजान के ज़रिये भारत आ रहे हैं.
• पिछले हफ्ते कोच्चि से 107 ईरानी युद्धपोत Lavan के non essential नाविक, 35 ईरानी पर्यटक और 3 ईरानी राजनयिक भी वापसी के लिए Armenia के लिए रवाना हुए.
• विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया का मुद्दा अभी तक किसी औपचारिक द्विपक्षीय बैठक के एजेंडे में विस्तार से चर्चा के लिए नहीं आया है. इसके बावजूद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अपने कई वैश्विक समकक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि पश्चिम एशिया युद्ध/तनाव की स्थिति पर समन्वय बना रहे.
• भारत ने दोहराया कि वह de-escalation) की अपील करता है.भारत ने सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीति के ज़रिये समस्या सुलझाने का आग्रह किया है.
US-Israel Iran War LIVE Updates: खाड़ी देशों से स्वदेश लौटे 20000 यात्री
विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी क्षेत्र) असीम महाजन ने बताया, 'क्षेत्र से 20,000 यात्री भारत लौट चुके हैं... सऊदी अरब में विभिन्न हवाई अड्डों से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं. ओमान से भी भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें चल रही हैं. कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है... कुवैत का हवाई क्षेत्र 28 फरवरी, 2026 से बंद है... बहरीन और इराक में, जहां हवाई क्षेत्र बंद है, भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के रास्ते पारगमन की सुविधा दी जा रही है."
"13 मार्च को ओमान के सोहार शहर में हुए हमले में दुर्भाग्यवश दो भारतीय नागरिकों की जान चली गई. मस्कट स्थित भारतीय दूतावास मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है और संबंधित ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है. उनके पार्थिव शरीर को जल्द ही भारत वापस लाए जाने की उम्मीद है. किसी भी भारतीय नागरिक को गंभीर चोट नहीं आई है..."
US-Israel Iran War LIVE Updates: रूस ने UNSC में एक आपात बैठक बुलाई, ईरान स्कूल पर हमले की जवाबदेही तय करने की मांग
रूस ने UNSC में एक आपात बैठक बुलाई है, जिसमें अमेरिका पर ईरान के एक लड़कियों के स्कूल पर कथित ड्रोन हमले के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की गई है. इस हमले में 170 छात्राएं और शिक्षिकाएं मारी गईं. रूसी विदेश मंत्री Lavrov के अनुसार यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है - अमेरिका को तुरंत स्पष्टीकरण देना चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. UN के एक प्रारंभिक रिपोर्ट में ये कन्फर्म हुआ था कि हमले में MQ-9 रीपर ड्रोन का प्रयोग हुआ था जो अमेरिकी वायुसेना इस्तेमाल करती है.
US-Israel Iran War LIVE Updates: आधुनिक युद्ध का नया मंत्र, $1,000 के ड्रोन्स और AI डेटा के तालमेल से लड़ी जा रही जंग
अमेरिका-ईरान संघर्ष ने सिद्ध किया है कि युद्ध अब 'सिस्टम ऑफ सिस्टम्स' पर आधारित है। सस्ते ड्रोन्स द्वारा रक्षा कवच को उलझाने के बाद महंगे स्टील्थ जेट्स और एआई डेटा जीत सुनिश्चित करते हैं।
US-Israel Iran War LIVE Updates: दुबई एयरपोर्ट पर लौटी रौनक, ड्रोन हमले के बाद उड़ानें फिर शुरू
ड्रोन हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चुनिंदा गंतव्यों के लिए उड़ानें धीरे-धीरे बहाल कर दी गई हैं। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों को एयरलाइनों से संपर्क करने की सलाह दी है।
US-Israel Iran War LIVE Updates: ऑस्कर के मंच से गूंजी फिलिस्तीन की आवाज, अभिनेता जेवियर बार्डेम ने की आजादी की मांग
ऑस्कर समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार देते समय अभिनेता जेवियर बार्डेम ने "मुक्त फिलिस्तीन" का आह्वान किया। गजा युद्ध समाप्त होने के बाद यह ऑस्कर की एकमात्र राजनीतिक टिप्पणी रही।
US-Israel Iran War LIVE Updates: फ्रेंच मध्यस्थता से शांति की संभावना, लेबनान-इजरायल बातचीत पर सकारात्मक संकेत
संपादकीय के अनुसार, यदि लेबनान और इजरायल के बीच फ्रांस प्रायोजित शांति वार्ता से उम्मीद की कोई किरण दिख रही है, तो यरूशलेम को इस पहल पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
US-Israel Iran War LIVE Updates: 'रूस में हैं ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई', कुवैती अखबार का बड़ा दावा
कुवैती अखबार अल-जरिदा का दावा है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई रूस में हैं। रिपोर्ट के अनुसार मोजतबा को गुपचुप तरीके से घायल अवस्था में मॉस्को लाया गया था, जिसके बाद उनका समुचित इलाज हुआ है। मोजतबा की घुटने की सर्जरी हुई है और यह घटना अमेरिका-इजराइल हमले के पहले दिन की है।
US-Israel Iran War LIVE Updates: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान समझौते के लिए बेताब, लेकिन अभी 'डील' के लिए स्थितियां ठीक नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी शासन समझौते के लिए बेताब है, लेकिन वर्तमान शर्तें अमेरिका के अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्ध खत्म करने के लिए तेहरान अभी तैयार नहीं है।
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के पास से हटे अमेरिकी विमानवाहक पोत? सैटेलाइट तस्वीरों से मिले संकेत
चीनी सैटेलाइट तस्वीरों में दावा किया गया है कि अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln को ईरान के करीब से हटाकर ओमान के सलालाह के पास तैनात किया गया है। वहीं USS Gerald Ford भी लाल सागर में जेद्दा तट के पास पहुंच गया है, हालांकि CENTCOM ने इन दावों को खारिज किया है।
US-Israel Iran War LIVE Updates: ट्रंप ने दी चेतावनी, अगर सहयोगियों ने 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' खोलने में मदद नहीं की, तो नाटो का भविष्य अंधकारमय होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि सहयोगियों ने 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' खोलने में मदद नहीं की, तो नाटो का भविष्य अंधकारमय होगा।
US-Israel Iran War LIVE Updates: 2-3 हफ्ते तक चल सकता है ईरान-इजरायल युद्ध
इजरायल के सैन्य अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि ईरान के अंदर 'हजारों लक्ष्य' अभी भी मौजूद हैं, और कहा कि दोनों पक्षों के बीच सीमा पार हमले जारी रहने के कारण सैन्य अभियान कम से कम तीन और सप्ताह तक चलने की उम्मीद है.
US-Israel Iran War LIVE Updates: कुवैत के एयर बेस पर ईरानी मिसाइल का हमला
कुवैत के अली अल-सलिम एयर बेस पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन का हमला
हमले से हैंगर क्षतिग्रस्त हो गए, runway को नुकसान पहुंचा और एक फाइटर जेट को नुकसान पहुंचा. साथ ही Italy का एक remotely piloted विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि वहां तैनात US, Italy और Kuwait के सैनिक बाल बाल बच गए.
अली अल-सलिम एयर बेस कुवैत वायु सेना का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है जो 1990 के खाड़ी युद्ध के बाद से अमेरिकी सैन्य अभियानों का केंद्र रहा है.
US-Israel Iran War LIVE Updates: एस जयशंकर ने UAE के उप प्रधानमंत्री से की बात
जयशंकर ने X पर कहा, 'कल रात यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एबी जायद से बात की. क्षेत्रीय स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया.
US-Israel Iran War LIVE Updates: इजरायली हवाई अड्डे पर 'एडवांस्ड मिसाइल' से हमला, हिजबुल्लाह का दावा
ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने रविवार को कहा कि उसके लड़ाकों ने तेल अवीव के दक्षिण में स्थित एक इजरायली हवाई अड्डे को निशाना बनाया है, जबकि इजरायल लेबनान में अपने हमले जारी रखे हुए है.
एक बयान में, हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने लेबनान-इजरायल सीमा से लगभग 140 किलोमीटर (85 मील) दूर स्थित पल्माचिम हवाई अड्डे पर "एक उन्नत मिसाइल" दागी. समूह ने उत्तरी इजरायल में कई अन्य ठिकानों पर और लेबनान के भीतर सीमा के पास इजरायली सैनिकों पर हुए हमलों की भी जिम्मेदारी ली है.
US-Israel Iran War LIVE Updates: नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे- ईरान
Israel के प्रधानमंत्री Netanyahu को लेकर चल रही अटकलों के बीच ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने नेतन्याहू को ढूंढकर मारने की कसम खाई है.
IRGC के अनुसार - यदि वह जिंदा है, तो हम पूरे जोर-शोर से उसका पीछा करते रहेंगे और उसे मार देंगे.
Israel के PMO ने कहा है कि Netanyahu पूरी तरह स्वस्थ हैं. सार्वजनिक तौर पर Netanyahu 12 मार्च को दिखे थे और 13 मार्च को उनका एक वीडियो एड्रेस प्रसारित हुआ था.
हर दिन करीब 50 ट्वीट करने वाले उनके बेटे Yair का ट्विटर हैंडल भी पिछले तीन दिनों से खामोश है.
US-Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिकी नौसेना ने डुबोया ईरानी युद्धपोत, पनडुब्बी इतिहास में बना नया रिकॉर्ड
अमेरिकी नौसेना द्वारा ईरानी युद्धपोत को डुबोना पनडुब्बी समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जिसने युद्ध की नई गाथा लिख दी है।
US-Israel Iran War LIVE Updates: इराक में अमेरिकी बेस पर भीषण ड्रोन हमला, 3 सैनिक घायल और 2 की मौत
इराकी शिया मिलिशिया 'हश्द अल-शाबी' के रविवार सुबह विक्टोरिया सैन्य बेस पर ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिक घायल हुए और दो ठेकेदारों की मौत हो गई। ईंधन डिपो में लगी भीषण आग के कारण उड़ान संचालन पूरी तरह ठप हो गया। फिलहाल इराक में करीब 2500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं, जो लगातार इन हमलों के निशाने पर हैं।
US-Israel Iran War LIVE Updates: आसमान में ही ढेर हुई मिसाइल! इजरायली डिफेंस सिस्टम ने टाला बड़ा खतरा
इजरायली वायु रक्षा प्रणाली ने दक्षिणी क्षेत्रों को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइलों की दो लहरों को सफलतापूर्वक हवा में ही नष्ट कर दिया।
US-Israel Iran War LIVE Updates: सऊदी अरब पर बड़ा हमला नाकाम, रियाद के आसमान में मार गिराए गए 10 ड्रोन
सऊदी अरब के हवाई रक्षा तंत्र ने रियाद और पूर्वी क्षेत्रों के ऊपर से गुजर रहे 10 आत्मघाती ड्रोन्स को सफलतापूर्वक बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया।
US-Israel Iran War LIVE Updates: खामेनेई की मौत का बदला! इराकी मिलिशिया ने एरबिल और बगदाद में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें
इराकी शिया मिलिशिया 'सराया औलिया अल-दम' ने अयातुल्ला खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए एरबिल और बगदाद में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है।
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान का 51वां प्रहार! अल-खर्ज एयरबेस पर बरसी मिसाइलें, अमेरिकी ठिकानों में हड़कंप
आईआरजीसी ने 51वें जवाबी हमले में अमेरिकी अल-खर्ज एयरबेस को निशाना बनाया। साथ ही, ईरान ने अमेरिका से जुड़े औद्योगिक स्थलों पर भी हमले की कड़ी चेतावनी दी है।
ईरान का 51वां प्रहार: अल-खर्ज एयरबेस पर बरसी मिसाइलें, अमेरिकी ठिकानों में हड़कंप
US-Israel Iran War LIVE Updates: इराक में KC-135 विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 6 अमेरिकी सैनिकों के नाम जारी
अमेरिकी रक्षा विभाग ने इराक में KC-135 विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले छह सैनिकों के नाम जारी किए हैं। सेंटकॉम के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी दुश्मन के हमले या गोलीबारी का संकेत नहीं मिला है।
US-Israel Iran War LIVE Updates: जेलेंस्की का बड़ा खुलासा, रूस दे रहा है ईरान को 'शाहेद' ड्रोन
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस अब ईरान को 'शाहेद' ड्रोन की आपूर्ति कर रहा है, जिससे दोनों देशों के सैन्य संबंध और गहरे हो गए हैं।
US-Israel Iran War LIVE Updates: ओमान में अलर्ट, अमेरिका ने अपने राजनयिकों को देश छोड़ने का दिया आदेश
अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव और सुरक्षा जोखिमों के कारण ओमान से अपने गैर-जरूरी कर्मियों को हटने का आदेश दिया है।
US-Israel Iran War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के 17वें दिन हालात और भी गंभीर हो गए हैं. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पद संभालते ही बड़ा बयान दिया है कि युद्ध कब खत्म होगा, यह अब ईरान ही तय करेगा. उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने अरब देशों से अपने सैन्य ठिकाने नहीं हटाए, तो हमले जारी रहेंगे. इसी बीच इराक में अमेरिकी सेना का रिफ्यूलिंग विमान KC-135 क्रैश हो गया है, जिसमें पांच क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है. हालांकि विद्रोही गुट ने इसे मार गिराने का दावा किया है, लेकिन अमेरिकी सेना इसे तकनीकी हादसा बता रही है.
तेल संकट और अमेरिका का बड़ा फैसला
ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक किए जाने के बाद दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई ठप हो गई है. इस कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. ऊर्जा संकट को देखते हुए अमेरिका ने भारत समेत कई देशों को रूस से तेल खरीदने की 30 दिन की अस्थायी छूट दे दी है. यह छूट केवल उन कार्गो शिप्स के लिए है जो समुद्र में महीनों से फंसे हुए हैं. अमेरिका का यह कदम दुनिया भर में गहराते तेल और गैस के संकट को कम करने की एक कोशिश माना जा रहा है.
बढ़ता तनाव और भविष्य की अनिश्चितता
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते हमलों ने अरब देशों को भी इस युद्ध के करीब ला खड़ा किया है. अमेरिका के कुवैत और इराक जैसे ठिकानों पर लगातार हो रहे हादसों और हमलों ने उसकी सैन्य रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह साफ है कि आने वाले दिनों में जंग और भी भीषण रूप ले सकती है. दुनिया की नजरें अब मोजतबा खामेनेई के अगले कदम पर टिकी हैं, जो इस युद्ध की दिशा तय करने वाला है.
मिडिल ईस्ट की जंग से जुड़े आज 17वें दिन के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
7 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
10 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
11 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
15 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
19 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
21 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
21 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
21 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
21 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines