Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

US-Israel Iran War LIVE Updates: जेलेंस्की का बड़ा खुलासा, रूस दे रहा है ईरान को ‘शाहेद’ ड्रोन

US-Israel Iran War LIVE: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच महायुद्ध का 16वां दिन है. ईरान के नए सुप्रीम लीडर की चेतावनी और कच्चे तेल के गहराते संकट ने पूरी दुनिया को दहला दिया है.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Mar 15, 2026 08:39 IST

US-Israel Iran War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के 16वें दिन हालात और भी गंभीर हो गए हैं. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पद संभालते ही बड़ा बयान दिया है कि युद्ध कब खत्म होगा, यह अब ईरान ही तय करेगा. उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने अरब देशों से अपने सैन्य ठिकाने नहीं हटाए, तो हमले जारी रहेंगे. इसी बीच इराक में अमेरिकी सेना का रिफ्यूलिंग विमान KC-135 क्रैश हो गया है, जिसमें पांच क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है. हालांकि विद्रोही गुट ने इसे मार गिराने का दावा किया है, लेकिन अमेरिकी सेना इसे तकनीकी हादसा बता रही है.

तेल संकट और अमेरिका का बड़ा फैसला

ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक किए जाने के बाद दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई ठप हो गई है. इस कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. ऊर्जा संकट को देखते हुए अमेरिका ने भारत समेत कई देशों को रूस से तेल खरीदने की 30 दिन की अस्थायी छूट दे दी है. यह छूट केवल उन कार्गो शिप्स के लिए है जो समुद्र में महीनों से फंसे हुए हैं. अमेरिका का यह कदम दुनिया भर में गहराते तेल और गैस के संकट को कम करने की एक कोशिश माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

बढ़ता तनाव और भविष्य की अनिश्चितता

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते हमलों ने अरब देशों को भी इस युद्ध के करीब ला खड़ा किया है. अमेरिका के कुवैत और इराक जैसे ठिकानों पर लगातार हो रहे हादसों और हमलों ने उसकी सैन्य रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह साफ है कि आने वाले दिनों में जंग और भी भीषण रूप ले सकती है. दुनिया की नजरें अब मोजतबा खामेनेई के अगले कदम पर टिकी हैं, जो इस युद्ध की दिशा तय करने वाला है.

मिडिल ईस्ट की जंग से जुड़े आज 16वें दिन के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
08:39 (IST) 15 Mar 2026
US-Israel Iran War LIVE Updates: इराक में KC-135 विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 6 अमेरिकी सैनिकों के नाम जारी

अमेरिकी रक्षा विभाग ने इराक में KC-135 विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले छह सैनिकों के नाम जारी किए हैं। सेंटकॉम के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी दुश्मन के हमले या गोलीबारी का संकेत नहीं मिला है।

08:24 (IST) 15 Mar 2026
US-Israel Iran War LIVE Updates: जेलेंस्की का बड़ा खुलासा, रूस दे रहा है ईरान को 'शाहेद' ड्रोन

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस अब ईरान को 'शाहेद' ड्रोन की आपूर्ति कर रहा है, जिससे दोनों देशों के सैन्य संबंध और गहरे हो गए हैं।

07:40 (IST) 15 Mar 2026
US-Israel Iran War LIVE Updates: ओमान में अलर्ट, अमेरिका ने अपने राजनयिकों को देश छोड़ने का दिया आदेश

अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव और सुरक्षा जोखिमों के कारण ओमान से अपने गैर-जरूरी कर्मियों को हटने का आदेश दिया है।

First published on: Mar 15, 2026 06:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.