डरो मत धीरे-धीरे मारूंगा, लेकिन तड़पाऊंगा; पत्नी को पीटा, चाकू मारे और जला दिया

US Domestic Violence : एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को मारा पीटा और फिर चाकू से वार किया। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसे जलाने के लिए घर में आग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

डरो मत धीरे-धीरे मारूंगा, लेकिन तड़पाऊंगा; पत्नी को पीटा, चाकू मारे और जला दिया

(FIle Photo)

विज्ञापन

US Domestic Violence : ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’ यह कहावत इस घटना में सही साबित हो गई। एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, फिर चाकू घोंपा और उसके बाद जलाने के लिए उसे आग में झोंक दिया। इस घटना के दौरान दो छोटे-छोटे बच्चे अपने पिता से विनती करते रहे कि मां को छोड़ दो। इतनी पीड़ा सहने के बाद भी महिला मौत के मुंह से बाहर आ गई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

अमेरिका के टेनेसी में दंपती अपने दो छोटे बेटे (उम्र 5 साल और 8 साल) के साथ रहते थे। 28 साल के जैचरी मोवेल ने बच्चों के सामने अपनी पत्नी टेस ट्रॉटर को 9 बार चाकू से हमला किया। जब वह नहीं मरी तो उसने पूरे घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और घायल पत्नी को छोड़कर बाहर चला गया। आसपास के लोगों ने महिला और बच्चों को आग के बीच से बाहर निकाला।

विज्ञापन

डरे हुए हैं बच्चे

पीड़िता ट्रॉटर की मां ने पुलिस को बताया कि इस क्रूर हमले से दोनों बच्चे डरे हुए हैं। घटना के दौरान बच्चे चिल्ला हुए कह रहे थे कि प्लीज, मां को मत मारो। प्लीज, डैडी, प्लीज, डैडी, रुक जाइये। इस पर पिता का दिल नहीं पसीजा और बच्चों की मां पर हमला करता रहा। अस्पताल में भर्ती टेसा ट्रॉटर ने कहा कि उसे लगा कि वह मर चुकी है। वह सिर्फ अपने बच्चों के बारे में सोच रही थी कि अब उनका क्या होगा?

विज्ञापन

घटना को यादकर रो पड़ी पीड़िता

विज्ञापन

पीड़ित महिला उस घटना को यादकर रो पड़ी। उन्होंने अपने पड़ोसियों को शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उसे और उसके बच्चों को आग से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने अपने पति की बात को याद करते हुए कहा कि उसने कहा था कि डरो मत धीरे-धीरे मारूंगा, लेकिन तड़पाऊंगा। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ