United Healthcare के CEO को मारने वाले लुइजी को मिला लाखों का समर्थन, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #FreeLuigi

Luigi Mangione and United Healthcare CEO Death: मैनहट्टन में यूनाइटेड हेल्थकेयर के CEO ब्रेन थॉम्प्सन की मौत के बाद अमेरिका में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी लुइजी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग लुइजी को काफी सपोर्ट कर रहे हैं।

Luigi Mangione
विज्ञापन

Luigi Mangione and United Healthcare CEO Death: अमेरिका के मैनहट्टन में हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यूनाइटेड हेल्थकेयर के CEO ब्रेन थॉम्प्सन की सरेआम हत्या कर दी गई। इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या करने वाला शख्स महज 26 साल का है, जिसका नाम लुइजी निकोलस मंगियोन है। इस हत्याकांड के 5 दिन बाद पुलिस ने लुइजी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि लुइजी के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़ आ गई है। कई लोग लुइजी को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। आखिर इसकी क्या वजह है? आइए जानते हैं…

लुइजी के पास मिले सबूत

मैकडॉनल्ड्स के एक कर्मचारी ने लुइजी की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने लुइजी को गिरफ्तार कर लिया। लुइजी के पास वो हथियार भी मिले, जिससे लुइजी ने CEO का कत्ल किया था। पुलिस को लुइजी के पास से एक गोस्ट गन, सप्रेसर और एंटी-हेल्थकेयर मेनिफेस्टो मिला है। वहीं पुलिस अभी तक इस हत्याकांड की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिला समर्थन

लुइजी की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। लुइजी के फॉलोअर्स धड़ल्ले से बढ़ने लगे हैं। लुइजी के फॉलोअर्स की संख्या 21.5k पहुंच गई है। वहीं #FreeLuigi भी ट्रेंड कर रहा है। किसी हत्या के आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार देखकर हर कोई हैरान है। लुइजी के सपोर्ट में पोस्ट शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि वो सिर्फ इसका दोषी है कि वो बहुत हॉट है। अगले यूजर ने लिखा वो गद्दार कौन है, जिसने लुइजी की शिनाख्त की।

विज्ञापन

क्या है लुइजी को बचाने की वजह?

सोशल मीडिया पर लुइजी का समर्थन यह दर्शाता है कि लोग स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी निराश हैं। हॉस्पिटल में इलाज से लेकर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम करने तक लोगों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। अब आलम यह है कि लुइजी का गलत करना भी लोगों को सही लग रहा है और वो उसे खुला समर्थन देने से भी नहीं चूक रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ