MIT में भारतीय मूल के स्टूडेंट ने लिखा ऐसा निबंध, खतरे में पड़ गया करियर!

MIT Expels Indian Origin Student: एमआईटी ने भारतीय मूल के छात्र प्रह्लाद अयंगर पर बड़ी कार्रवाई की है। यूनिवर्सिटी ने छात्र को बैन कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

MIT Student Prahlad Iyengar Suspended

एमआईटी में भारतीय मूल के छात्र पर लगा बैन।

MIT Expels Indian Origin Student: अमेरिका के कैम्ब्रिज में स्थित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) को दुनिया के टॉप संस्थानों में माना जाता है। लाखों स्टूडेंट्स यहां से पढ़ने का सपना देखते हैं, लेकिन अब एक स्टूडेंट पर हुए एक्शन से ये यूनिवर्सिटी सवालों के घेरे में है। दरअसल, यहां भारतीय मूल के एक छात्र प्रह्लाद अयंगर ने एक फिलिस्तीन समर्थक निबंध लिखा था। जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने उस छात्र पर बैन लगा दिया।

विज्ञापन

कॉलेज की मैग्जीन में लिखा था निबंध

प्रह्लाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान विभाग से पीएचडी कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी 5 साल की नेशनल साइंस फाउंडेशन ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप खत्म हो जाएगी। एमआईटी ने स्टूडेंट के कॉलेज कैंपस में एंट्री पर रोक लगा दी है। छात्र ने ये निबंध कॉलेज की मैग्जीन में लिखा था। जिसे एमआईटी ने वॉयलेंस से रिलेटेड माना। इस मैग्जीन को भी बैन कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

छात्र ने सफाई में कही ये बात 

आयंगर के लिखे निबंध का शीर्षक ‘ऑन पैसिफिज्म’ है। हालांकि उसके लेख से सीधे तौर पर हिंसक प्रतिरोध का आह्वान नहीं किया गया है, लेकिन इसमें लिखा है कि ‘शांतिवादी रणनीति’ शायद फिलिस्तीन के लिए अच्छा उपाय नहीं है। खास बात यह है कि इस निबंध में पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन का लोगो भी दिखाया गया। इसे अमेरिकी विदेश विभाग ने एक आतंकवादी संगठन माना है। अयंगर का कहना है कि उन पर आतंकवाद के आरोप लगाए जा रहे हैं, ये गलत है। इन्हें सिर्फ निबंध में दी गई तस्वीरों की वजह से लगाया जा रहा है। ये तस्वीरें उन्होंने नहीं दी थीं।

विज्ञापन

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा 

हालांकि दूसरी ओर, कॉलेज का कहना है कि निबंध में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की गई, उसे हिंसक या विध्वंसकारी विरोध प्रदर्शन का आह्वान माना जा सकता है। अयंगर ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कमी का मुद्दा उठाया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अयंगर पहली बार सस्पेंड हुए हैं। पिछले साल फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। एमआईटी के रंगभेद विरोधी गठबंधन ने भी आवाज मुखर की है। संगठन से जुड़े छात्रों ने एमआईटी के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ