UK News: हर व्यक्ति का अपना-अपना शौक होता है। कोई अच्छे कपड़े पहनता है, तो कोई अच्छे चश्मा। हर कोई अपने आपको दूसरों के सामने शानदार दिखाने की कोशिश करता है। यूके की एक महिला के दोनों पैरों की दूसरी और तीसरी अंगुली अन्य अंगुलियों से बड़ी थी। महिला ने इसे छिपाने के लिए जो क्रिएटिविटी करवाई, उसे देख आप तारीफें करते नहीं थकेंगे। महिला ने पैरों की दूसरी और तीसरी अंगुली पर विली वोंका थीम वाला टैटू गुदवा लिया। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। यूजर्स Reddit पर इसकी तस्वीर वायरल होते ही अजीब कमेंट करने लगे। लोग पूछने लगे कि आखिर इस तरह का थीम महिला ने क्यों चूज किया? दूसरी तरह का टैटू भी बनवाया जा सकता था। समय के साथ देखने में आ रहा है कि औरतों में टैटू बनवाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर यूरोपीय देशों में।
लोगों ने कमेंट कर किया खूब ट्रोल
लेकिन शौक का क्या? यह हर किसी का अपना होता है। सभी लोगों की पसंद और नापसंद एक जैसी नहीं हो सकती। हो सकता है कि किसी को दोस्त के साथ पसंद मिलती हो। वे मैचिंग टैटू गुदवा लें। कई बार लोग अपने पसंदीदा हीरो, हीरोइन या महापुरुषों जैसे टैटू गुदवा लेते हैं। हाथ, पीठ और गर्दन पर भी टैटू गुदवा सकते हैं। लेकिन Reddit पोस्ट पर लोग महिला के पांव को लेकर भी चिंतित दिखे। महिला की तस्वीर पोस्ट करने वाले शख्स ने फोटो का कैप्शन ‘ओम्पा लूम्पा डूम्पा-डी-डू’ दिया है। टैटू महिला के दोनों पैरों की दूसरी और तीसरी अंगुली पर है। जो दूसरी अंगुलियों से बड़ी नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें:ड्रोन से पकड़ी बीवी की बेवफाई, झोपड़ी में जिस शख्स के साथ बना रही थी संबंध; वह निकला…
Redditor ने तो महिला की अंगुलियों पर ही सवाल करते हुए इन्हें नकली बता दिया। कोई यूजर चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री फिल्म का हवाला देता दिखा। हालांकि कुछ लोगों ने महिला की हौसलाअफजाई भी टैटू को लेकर की। क्योंकि टैटू पैरों पर बनवाना काफी दर्दनाक होता है। पैरों की त्वचा काफी पतली और हड्डियों के करीब होती है। सुई के प्रभाव को कम करने के लिए मांसपेशियों भी उतनी नहीं होती। पैरों पर टैटू बनवाना काफी संवेदनशील माना जाता है। जिसे हर कोई नहीं गुदवा सकता।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines