नई दिल्ली: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमला हुआ है। आतंकी हयात होटल में घुस गए हैं। हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 11 घंटों से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी का दौर जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने होटल में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। होटल के बडे़ हिस्से पर उनका कब्जा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल कायदा से जुड़े अल शबाब ने मोगादीशू में होटल हयात पर हमला कर दिया है। आतंकियों ने गोलीबारी से पहले दो कार धमाकों को अंजाम दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो कार बम के जरिए होटल हयात को निशाना बनाया गया। एक होटल के बैरियर के पास लगा और इसके बाद एक धमाका होटल के गेट पर हुआ। हमारा मानना है कि लड़ाके होटल के अंदर हैं।

विज्ञापन

आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी जारी है। होटल से कई लोगों को निकाला जा रहा है।

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 में भारत के मुंबई में भी ऐसा ही हमला हुआ था। आतंकी ताज होटल में घुस गए थे और फायरिंग और ब्लास्ट किए थे। इस हमले में 9 हमलावरों समेत करीब 180 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ