Teflon Flue Health News: किचन में खाना बनाते समय अक्सर पैन से धुआं निकलता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि ये धुआं आपको बीमार भी कर सकता है। जी हां, ये सुनने में काफी अजीब है लेकिन अमेरिका में ऐसी ही एक नई बीमारी फैल रही है। इसका नाम टेफ्लॉन फ्लू या पॉलीमर फ्यूम फीवर रखा गया है। 250 से ज्यादा अमेरिकी इस बीमारी का शिकार हैं। हालात इतने बुरे हैं कि सभी को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ गई है।
कैसे फैलती है बीमारी?
टेफ्लॉन फ्लू छुआछूत से नहीं बल्कि घर में रखे बर्तनों से फैलता है। खासकर नॉनस्टिक बर्तन इस फ्लू का कारण बन रहे हैं। नॉनस्टिक बर्तनों को ज्यादा गर्म करने पर इनसे निकलने वाला धुआं शरीर में जाकर टेफ्लॉन फ्लू को जन्म देता है। साथ ही नॉनस्टिक बर्तन में खरोंच लगने से भी बर्तन में मौजूद कैमिकल्स धुएं की मदद से हवा में घुलते हैं और सांस लेने पर आप आसानी से इस फ्लू की चपेट में आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- शारीरिक संबंध बनाए, साथ में नहाए और फिर…बिस्तर पर मृत मिली पत्नी तो…चौंकाएगी कहानी
कुछ देर में दिखता है असर
कई बार नॉनस्टिक बर्तन की कोटिंग भी टूटकर खाने में मिल जाती है। वहीं शरीर में जाकर ये बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इससे फेफड़ों में जलन और फ्लू जैसे लक्षण हो सकते हैं। टेफ्लॉन फ्लू का असर कुछ ही देर में शरीर पर दिखने लगता है।
कब होता है नुकसान?
बता दें कि टेफ्लॉन एक तरह का सिंथेटिक कैमिकल है। कार्बन और फ्लोरीन से बने इस कैमिकल पॉलीटेट्राफ्लुओरोएथिलीन (PTFE) कहा जाता है। बेशक नॉनस्टिक पैन में खाना बनाना काफी आसान है। मगर इसे 500 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा गर्म करना भारी पड़ सकता है। इससे टेफ्लॉन पिघलकर खाने में घुलने लगता है।
टेफ्लॉन फ्लू के लक्षण
टेफ्लॉन फ्लू का शिकार होने पर लोगों को तेज बुखार, ठंड लगने, खांसी, सीने में दर्द और जकड़न, सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, मितली, उल्टी, जोड़ों में दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इस फ्लू से बचने के दो कारगर तरीके हैं। पहला नॉनस्टिक पैन को ज्यादा गर्म करने से बचें और दूसरा बर्तन को गैस पर रखने से पहले इसमें थोड़ा सा तेल या घी डाल दें।
यह भी पढ़ें- गरीब परिवार की तीरंदाज बेटी भजन कौर कौन? पैरिस ओलंपिक में गोल्ड जिसके निशाने पर
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 hr agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
3 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
8 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
8 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
10 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
12 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
14 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
14 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
16 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines