Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

आज बांग्लादेश के PM पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान, स्पीकर ओम बिरला होंगे शामिल

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में इस बार परंपरा से हटकर बंगभवन की बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाज़ा में कार्यक्रम रखा गया है। भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 17, 2026 10:35

बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) ने शानदार प्रदर्शन किया था। पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान आज पीएम पद की शपथ लेंगे। तारिक पूर्व पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं। हालांकि पिछले 17 साल से देश से बाहर रह रहे थे। साल 2024 में प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद ढाका की राजनीति अब एक नए युग में प्रवेश कर रही है।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भारत भी भाग ले रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बांग्लादेश की नव निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बयान में कहा गया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अध्यक्ष की भागीदारी भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और अटूट मित्रता को रेखांकित करती है और दोनों देशों को जोड़ने वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भारत से दोस्ती या दूरी? चुनाव जीतने के बाद आया तारिक रहमान का पहला बयान; बताया कैसे रखेंगे रिश्ते

60 वर्षीय तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में इस बार परंपरा से हटकर बंगभवन की बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाज़ा में कार्यक्रम रखा गया है। भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिश्ररी और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी ओम बिड़ला के साथ समारोह में शामिल होंगे।

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति मो. शाहबुद्दीन मंगलवार दोपहर जाटिया सांग्सद परिसर के साउथ प्लाजा में नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। 11:30 बजे BNP की संसदीय पार्टी की बैठक संसद भवन में होगी, जिसमें संसदीय पार्टी के नेता का चुनाव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 13 चुनाव र 55 साल… 1973 से 2026 की BNP आंधी तक की कहानी, आंकड़ों में देखें बांग्लादेश की सत्ता का ‘उलटफेर’

First published on: Feb 17, 2026 07:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.