Sheikh Hasina: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की पूर्व मुख्यमंत्री शेख हसीना इन दिनों दिल्ली में एक गुप्त स्थान पर रह रही हैं. बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद दिल्ली में रह रहीं शेख हसीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि वो अपने वतन बांग्लादेश लौटना चाहती हैं. उन्होंने अपने देश में जारी अस्थिरता, ‘चरमपंथ-समर्थित शासन’ और अपनी पार्टी आवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को लेकर गंभीर आरोप लगाए. बांग्लादेश की चार बार प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना अपने देश से निकालने जाने के बाद दिल्ली में रहने के लिए मजबूर हैं. उन्होंने दावा किया कि आवामी लीग के बिना उनके देश में न्यापूर्ण चुनाव असंभव है.
लाखों लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीनने जैसा…
इंडिया टुडे को दिए एक बयान में शेख हसीना ने कहा कि उनकी पार्टी आवामी लीग को चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखना लोकतांत्रिक सिद्धांतों का उल्लंघन है. शेख हसीना ने कहा, ‘आवामी लीग के बिना कोई भी चुनाव वैध नहीं हो सकता, ये चुनाव असंवैधानिक ढांचे के तहत कराए जा रहे हैं. जिस आवामी लीग को जनता ने 9 बार चुना, उसे चुनाव लड़ने से रोकना बांग्लादेश में रह रही लाखों जनता के लोकतांत्रिक अधिकार छीनने जैसा है’. उन्होंने आगे कहा कि आवामी लीग चाहे सरकार में हो या विपक्ष में उसे ऐसे दरकिनार नहीं किया जा सकता. देश की भलाई इसी में है कि आवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को वापस लिया जाना चाहिए.
मुझे सत्ता की चाह नहीं…
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जब वतन वापसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मेरे वतन के प्रति मेरी प्रतिबद्धता अटूट है और मैंने बांग्लादेश को बेहतर बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है. वह समर्पण आज भी उतना ही मजबूत है. मेरे देश लौटने की शर्त यही है कि वहां लोकतंत्र की बहाली हो, निष्पक्ष और सभी की भागीदारी वाला चुनाव हो जिसमें आवामी लीग को फिर से शामिल किया जाए. मुझे सत्ता की चाह नहीं है, ये कभी मेरे परिवार के बारे में नहीं रहा. बांग्लादेशियों को अधिकार है कि वो अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मौलिक अधिकार का इस्तेमाल करें. मेरा उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है, चाहे वो राजनीतिक रूप से हो या धार्मिक तौर पर.’
संबंधित खबरें
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
18 mins agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
9 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
12 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
14 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
18 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
22 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
23 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
23 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
23 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines