अमेरिका के पूर्वी तट पर आए बर्फीले तूफान ने भारी तबाही मचाई है. इस विंटर स्टॉर्म ने न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, मैसाचुसेट्स और न्यू इंग्लैंड के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है. तूफान की वजह से मौसम बेहद खराब हो गया और आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. न्यूयॉर्क शहर के मशहूर टाइम्स स्क्वायर और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी देखने को मिली. सड़कें मोटी बर्फ की चादर से ढक गईं, जिससे फिसलन बढ़ गई और व्हीकल चलाना खतरनाक हो गया. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: रूस में शीतलहर का कहर! आइसक्रीम की तरह जमीं इमारतें, हालत देख आपकी भी कांप जाएगी रूह
करीब 28 लोगों की मौत
ये तूफान अब नॉरईस्टर में बदल चुका है और न्यू इंग्लैंड तक फैल गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ इलाकों में 18 इंच तक बर्फ जम सकती है. इस बर्फीले तूफान के चलते अब तक करीब 28 लोगों की मौत हो चुकी है. तूफान का असर बिजली सप्लाई पर भी पड़ा है. पूरे अमेरिका में 8 लाख से ज्यादा लोग बिना बिजली के गुजारा कर रहे हैं. कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे हालात और बिगड़ चुके हैं. बर्फीले तूफान की वजह से स्कूल बंद कर दिए गए हैं और कई राज्यों ने आपातकाल घोषित कर दिया है.
हजारों उड़ानें हुई रद्द
न्यूयॉर्क सिटी के सेंट्रल पार्क में 11.4 इंच बर्फ दर्ज की गई, जो एक रिकॉर्ड माना जा रहा है. वहीं, ला गार्डिया एयरपोर्ट पर 9.4 इंच बर्फबारी हुई. खराब मौसम के चलते हजारों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और कई हवाई अड्डों पर फ्लाइट सर्विस ठप हो गई हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं . सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो बेवजह घर से बाहर ना निकलें. अमेरिका के कई राज्यों में सर्द हवाओं ने भी लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है. इसकी वजह पोलर वोर्टेक्स यानी ध्रुवीय भंवर कहा जा रहा है, इसमें हवाएं उल्टी दिशा में बहती हैं. जब पोलर वोर्टेक्स साउथ की ओर बढ़ता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया में भीषण सर्दी पड़ती है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, मेन के बैंगर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश
संबंधित खबरें
नवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर हो सकती है बात?
1 min agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 hr ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
11 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
17 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
23 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines