हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दुश्‍मन छोड़ 'टॉपलेस' मॉडल के पीछे पड़े पुत‍िन! ढूंढ न‍िकालने का आदेश, Wanted List में डाला

Putin News in Hindi: साल 2021 में यूक्रेनी मॉडल का टॉपलेस वीड‍ियो (Lolita Bogdanova topless video) वायरल हुआ था। मगर अब अचानक तीन साल बाद पुत‍िन सरकार ने उसे ढूंढ न‍िकालने का आदेश द‍िया है। इसी बीच एलेक्‍सी नवलनी की अचानक से जेल में मौत हो जाने के बाद से भी रूसी राष्‍ट्रपत‍ि को आलोचनाओं का श‍िकार होना पड़ा है।

विज्ञापन
पुत‍िन सरकार 24 साल की इस मॉडल की तलाश में जुट गई है।

ऐसा लग रहा है क‍ि रूस के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लाद‍िमीर पुत‍िन (Vladimir Putin) अपने दुश्‍मन नंबर-1 जेलेंस्‍की को छोड़कर एक यूक्रेनी मॉडल के पीछे पड़ गए हैं। खबरें आ रही हैं क‍ि पुत‍िन ने यूक्रेनी मॉडल को ढूंढ न‍िकालने का आदेश दे द‍िया है। इसके ल‍िए उन्‍होंने अपनी फोर्स को भी लगा द‍िया है। यही नहीं रूसी सरकार ने लोल‍िता बोगडानोवा (Lolita Boddanova) नाम की 24 वर्षीय मॉडल को क‍िसी क्र‍िम‍िनल की तरह Wanted List में भी डाल द‍िया है। इस मॉडल को इंटरटेनमेंट की दुन‍िया में Lola Bunny के नाम से भी जाना जाता है। वो भी तीन साल पहले क‍िए स‍िर्फ एक कसूर पर। दरअसल इस मॉडल का गुनाह यह है क‍ि उसने तीन साल पहले मॉस्‍को के रेड स्‍क्‍वेयर के सामने टॉपलेस होकर वीड‍ियो बनवाया था और यह सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया था।

साल 2021 में ज‍िस समय यह वीड‍ियो अपलोड हुआ था, तब रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू नहीं हुई थी। लेक‍िन अब तीन साल रूस के गृह मंत्रालय ने यह बड़ा कदम उठाया है। प‍िछले कुछ समय से पुत‍िन ने रूस में अश्‍लीलता फैलाने वालों के ख‍िलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर द‍िए हैं। रूस के राष्‍ट्रपत‍ि नहीं चाहते क‍ि देश में अश्‍लीलता ज्‍यादा फैले।

इस वजह से फंसी यूक्रेनी मॉडल

दरअसल मॉडल ने रूस की उस जगह के बाहर यह हरकत की थी, ज‍िसे बेहद पव‍ित्र माना जाता है। सेंट बेस‍िल कैथेड्रल चर्च रूस के सबसे पव‍ित्र स्‍थलों में से एक है और मॉडल की इस हरकत के चलते पूरे देश में लोगों के बीच गुस्‍सा देखा गया था। व‍िवाद बढ़ने के बाद मॉडल लोल‍िता ने धार्म‍िक भावनाएं आहत करने के ल‍िए माफी भी मांगी थी। हालांक‍ि लोल‍िता ने यह भी दावा क‍िया था क‍ि यह वीड‍ियो काफी पुराना था और क‍िसी और ने ब‍िना उनकी जानकारी के इसे अपलोड कर द‍िया था। उस समय मॉडल ने यह भी एग्रीमेंट क‍िया था क‍ि जांच पूरी होने तक वह रूस छोड़कर नहीं जाएगी। पादर‍ियों ने यह भी मांग की थी क‍ि वह सार्वजन‍िक तौर पर प्राश्‍यच‍ित करें।

विज्ञापन

मॉडल का यह वीड‍ियो हुआ था वायरल 

20 साल में ऐसा पहली बार हो रहा

यह मॉडल अब शायद रूस में नहीं है। मगर उसे रूस ने अपनी वॉन्‍टेड ल‍िस्‍ट में डाल द‍िया है। माना जा रहा है क‍ि यूक्रेन से लंबी जंग के बाद पुत‍िन की लोकप्र‍ियता रूस में कम हो रही है और उनके ख‍िलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में वह ऐसे कई कदम उठा रहे हैं, जो बीते 20 साल में उन्‍होंने नहीं उठाए हैं। इन्‍हीं में से एक है अपने पारंपर‍िक मूल्‍यों को बचाए रखने का अभ‍ियान। रूस के गृह मंत्रालय ने यह नहीं बताया है क‍ि अचानक वह इस मॉडल की तलाश में क्‍यों जुट गए हैं। लेक‍िन अब ब‍िना कोई स्‍पष्‍टीकरण द‍िए उसे अपराध‍ियों की वॉन्‍टेड ल‍िस्‍ट में डाल द‍िया है। यह मॉडल मूल रूप से यूक्रेन के माक‍िइव्‍का की है, ज‍िस पर अब रूस ने अपना कब्‍जा कर ल‍िया है।

विज्ञापन

Nudity फैलाने के लिए शख्‍स ह‍िरासत में

कुछ ही समय पहले एक मशहूर बैंड में शाम‍िल एक शख्‍स ने कुछ ऐसी ही हरकत की थी, ज‍िसके बाद उसे जेल की हवा खानी पड़ी थी। मैक्‍स‍िम टेस्‍ली नाम का यह शख्‍स अपने प्राइवेट पार्ट को स‍िर्फ जुराब से ढककर सेंट पीटसबर्ग के क्‍लब में परफॉर्म कर रहा था। मगर इसी दौरान जुराब भी ख‍िसककर ग‍िर गई। इसके बाद वह जल्‍द से जल्‍द भाग न‍िकलने के ल‍िए एयरपोर्ट भागा, लेक‍िन पुत‍िन की मॉरल पुल‍िस ने उसे धर दबोचा। याद रहे क‍ि कुछ द‍िन पहले ही पुत‍िन के कट्टर आलोचक एलक्‍सी नवलनी की रहस्‍यमयी स्‍थ‍ित‍ियों में मौत हो गई है, ज‍िसके बाद रूसी राष्‍ट्रपत‍ि की दुन‍ियाभर में आलोचना हो रही है।

ये भी पढ़ें: क्या एलेक्सी नवलनी के बाद उनकी पत्नी देंगी पुतिन को चुनौती?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola