20th ASEAN India Summit : 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वागत करने वाले प्रवासी भारतीयों में बच्चों से लेकर महिलाएं तक मौजूद रहीं।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पीएम मोदी का जकार्ता एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनके स्वागत में सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किया।
एशिया की है 21वीं सदी
वहीं, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि वसुधैव कुटुंबकम ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ यही भावना भारत की जी-20 अध्यक्षता की थीम है। इसके साथ पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 21वीं सदी एशिया की सदी है।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है। भारत की इंडो-पैसिफिक पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है।
शानदार आयोजन के लिए दी बधाई
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है। हमारी साझेदारी चौथे दशक में प्रवेश कर रही है। इस समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं राष्ट्रपति विडोडो का मैं अभिनंदन करता हूं। आसियान समिट की अध्यक्षता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
यहां पर बता दें कि आगामी 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इस लिहाज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ दिनों तक व्यस्त कार्यक्रम है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी की नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति से द्विपक्षीय बातचीत भी प्रस्तावित है।
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
2 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
3 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
7 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
11 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
13 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
13 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
13 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
21 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines