यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पहली बार विदेश यात्रा पर राष्ट्रपति जेलेंस्की, UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने किया स्वागत
Edited By Gyanendra Sharma

UK President
Edited By Gyanendra Sharma

UK President
नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ब्रिटेन पहुंचे हैं। रूसी हमले के बाद यह जेलेंस्की का पहला विदेश यात्रा है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस मुलाकात की तस्वीर सुनक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। दोनों 10 डाउनिंग स्ट्रीट PM के सरकारी आवास पहुंचे। जेलेंस्की कुछ देर में बकिंघम पैलेस पहुंचेंगे। यहां उन्हें खुद किंग चार्ल्स रिसीव करेंगे।
बता दें कि जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना अक्टूबर 2020 में बकिंघम पैलेस गए थे। यहां वे प्रिंस विलियम और और उनकी पत्नी केट मिडल्टन से मिले थे। यह उनकी दो दिन की ऑफिशियल विजिट थी। इसके पहले जेलेंस्की अमेरिका के दौर पर गए थे। वहां उन्होंने जो बाइडेन से मुलाकात की थी।
Welcome to the UK, President @ZelenskyyUa.
🇬🇧🇺🇦 #SlavaUkraini pic.twitter.com/rMoBTC3ken
— Rishi Sunak (@RishiSunak) February 8, 2023
अमेरिका इस जंग में यूक्रेन के साथ है। अमेरिका और जर्मनी के यूक्रेन के लिए हथियार भेजने की घोषणा के बाद ब्रिटेन ने भी 14 चैलेंजर 2 टैंक के साथ आर्टिलरी और हजारों राउंड गोला-बारूद भेजने की घोषणा की थी। इससे यूक्रेन की सेना को रूस का सामना करने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: