Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘जल्द होगी फ्री ट्रेड डील…’, तेल अवीव में बोले PM मोदी – इजरायल में भी यूज कर सकेंगे UPI

आतंकवाद पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है. किसी भी रूप में, किसी भी अभिव्यक्ति में, आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 26, 2026 17:34
पीएम मोदी ने गुरुवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर इजरायल पर हैं. साल 2017 के बाद तेल अवीव की उनकी दूसरी यात्रा है. PM मोदी ने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल की आपसी ट्रेड डील पर जल्द ही मुहर लगेगी. उन्होंने कहा कि हम एक आपसी फायदे वाले फ्री ट्रेड डील को पूरा करने के लिए काम करेंगे. साथ ही कहा कि भारत और इजरायल ने अपने UPI सिस्टम को लिंक करने के लिए एक एग्रीमेंट पर साइन किया है. इससे दोनों देशों के बीच फाइनेंशियल कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

गाजा पर क्या बोले?

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सोच स्पष्ट है, कि मानवता को कभी भी संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए. ‘गाजा पीस प्लान’ से शांति का एक रास्ता बना है. भारत ने इन प्रयासों का पूर्ण समर्थन किया है. भविष्य में भी हम सभी देशों के साथ संवाद और सहयोग जारी रखेंगे.

---विज्ञापन---

‘आतंक की कोई जगह नहीं’

आतंकवाद पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है. किसी भी रूप में, किसी भी अभिव्यक्ति में, आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता. हम कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद और उनके समर्थकों का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

---विज्ञापन---

संबंधों पर क्या बोले

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप स्थापित करने का निर्णय लिया है. इससे AI, क्वांटम और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी.

साथ ही कहा कि हमारे संबंध गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की आधारशिला पर आधारित हैं. हमारे रिश्ते समय की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं. आज हमने टाइम टेस्टेड साझेदारी को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का निर्णय लिया है. यह निर्णय दोनों देशों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है.

First published on: Feb 26, 2026 05:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.