Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘नरेंद्र, दोस्त से बढ़कर मेरे भाई…’, जब बेंजामिन नेतन्याहू ने की PM मोदी की दिल खोलकर तारीफ

जब पीएम मोदी तेल अवीव में बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरे तो उनका स्वागत करने खुद नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा पहुंचे थे. इजरायली पीएम ने पीएम मोदी को 'इजरायल का एक महान मित्र, भारत-इजरायल गठबंधन का एक महान चैंपियन, विश्व का एक महान नेता' बताया.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 25, 2026 22:08

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर गए हुए हैं. इस दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को पीएम मोदी पर प्रशंसा की बौछार करते हुए उन्हें न केवल अपना दोस्त बल्कि एक भाई से बढ़कर बताया. उन्होंने वर्षों लंबी दोस्ती के लिए भारत को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एकमात्र ऐसी सभ्यता है जहां यहूदियों का स्वागत किया गया और उन पर अत्याचार नहीं हुआ.

प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े होकर इजरायली संसद (Knesset) में उन्होंने कहा, ‘विश्व के एक महान नेता. यरूशलम में आपका स्वागत है, मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल का. मैंने कहा, नरेंद्र मेरे प्रिय मित्र, ये केवल शब्द नहीं हैं. मैं लगभग यह कहने का साहस करूंगा कि आप एक मित्र से ज्यादा, एक भाई हैं.’

---विज्ञापन---

जब पीएम मोदी तेल अवीव में बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरे तो उनका स्वागत करने खुद नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा पहुंचे थे. इजरायली पीएम ने पीएम मोदी को ‘इजरायल का एक महान मित्र, भारत-इजरायल गठबंधन का एक महान चैंपियन, विश्व का एक महान नेता’ बताया.

नेतन्याहू ने पीएम मोदी की 2017 की इजरायली यात्रा को याद किया और कहा कि तब से दोनों देशों ने ‘चमत्कार किए हैं’.

---विज्ञापन---

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब आप पिछली बार यहां थे, हम दोनों भूमध्य सागर के तट पर थे, और मैंने कहा था, क्यों न हम अपने जूते उतारें और पानी में चलें?… हम पानी पर नहीं चले, लेकिन हमने तब से चमत्कार जरूर किए हैं. क्योंकि हमने जो किया है वह यह है कि हमने अपना व्यापार दोगुना, सहयोग तीन गुना और अपनी आपसी समझ को चार गुना बढ़ा दिया है.’

First published on: Feb 25, 2026 10:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.