Plane Crash: मिलिट्री प्लेन क्रैश का भयानक वीडियो, जमीन पर गिरकर टुकड़े हुए, फिलीपींस में हादसा

Plane Crash in Philippines: फिलीपींस में एक विमान हादसा हुआ है। अमेरिकी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ और हादसे में 4 लोग मारे गए हैं। विमान अचानक आसमान से नीचे गिरा और टुकड़ों में बंट गया। उसमें आग लग गई थी, लोगों ने मलबे से जली हुई लाशें निकाली।

US Military Plane Crash

US Military Plane Crash

विज्ञापन

Philippines US Military Plane Crash Video: एक और भीषण विमान हादसा हुआ है। साउथ फिलीपींस में अमेरिका का सैन्‍य विमान क्रैश होकर गिर गया। जमीन से टकराकर विमान के टुकड़े हो गए और उसमें आग गई है। हादसे में अमेरिका सेना के अधिकारी समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है।

फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि मागुइंडानाओ डेल सुर प्रांत में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और प्रांत के सुरक्षा अधिकारी अमीर जेहाद टिम अंबोलोद्टो ने बताया कि अम्पाटुआन शहर में मलबे से 4 शव निकाले गए हैं, जो बुरी तरह जल गए है।

विज्ञापन

मिलिट्री प्लेन रेकी और सर्च मिशन पर था कि हादसे का शिकार हो गया, लेकिन हादसा क्यों हुआ‌? इंडो-पैसिफिक कमांड ने हादसे के कारणों की तलाश शुरू कर दी है। जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की विस्तृत जानकारी देने से फिलीपींस सैन्य अधिकारियों ने इनकार कर दिया है।

 

विज्ञापन

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी

AP की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस की दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इतने भयानक धमाके की आवाज सुनी, मानो बम फटा हो। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और बचाव दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया है।

आपदा अधिकारी विंडी बीटी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उन्हें हादसा होने की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों से धमाके की आवाज सुनी और विमान से धुंआ निकलते देखा। फार्म हाउस से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर विमान जमीन पर गिरा और विस्फोट के बाद उसमें आग लग गई। हादसास्थल पर या उसके आसपास किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन विमान में सवार सभी घायल हो गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

वाशिंगटन में आपस में टकराए थे विमान

बता दें कि बीते दिन अमेरिका में वाशिंगटन स्टेट के सबसे बड़े शहर सिएटल में एयरपोर्ट 2 विमान आपस में टकराए थे। डेल्टा एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान 142 यात्रियों के साथ टेकऑफ करने वाला था। इस फ्लाइट को मैक्सिको के प्यूर्टो वालार्टा शहर के लिए उड़ान भरनी थी।

एयरपोर्ट पर ही जापान एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान डी-आइसिंग मोड में था कि पीछे से डेल्टा जेट के विमान से टकरा गया। दोनों के विंग आपस में टकराए। एयरपोर्ट स्टाफ, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और सिक्योरिटी मौके पर आकर विमान में सवार लोगों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ