---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पाकिस्तान में पीस कमिटी की बैठक में हुआ ब्लास्ट, तुरंत बाद का वीडियो आया सामने

सोमवार को पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में हुए विस्फोट में कई लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। स्थानीय पीस कमेटी की बैठक चल रही थी, तभी ब्लास्ट हुआ। इलाके के लोग दहशत में हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में सोमवार को एक विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह विस्फोट हुआ, उस समय स्थानीय पीस कमेटी की बैठक चल रही थी। इस विस्फोट के तुरंत बाद का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग का एक हिस्सा टूटकर गिर गया है। हर जगह मलबा और धूल फैली हुई है। वहां मौजूद लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हैं और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यहां देखें वीडियो


पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, विस्फोट के तुरंत बाद सोलह घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनमें से सात की बाद में मृत्यु हो गई। वाना में यह विस्फोट स्थानीय शांति समिति की बैठक के दौरान हुआ, जो समिति के एक सदस्य के ही ऑफिस में आयोजित की गई थी। इस घटना के बाद इलाके के लोग डरे और सहमे हुए हैं।

---विज्ञापन---


हालांकि, अभी तक इस घटना को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है

First published on: Apr 28, 2025 04:23 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola