फ्रांस के राष्ट्रपति के घर से लाखों के बर्तन चोरी, ऑनलाइन की जा रही थी नीलामी, पुलिस ने 3 को दबोचा

Thievery in President House: फ्रांस के राष्ट्रपति के ऑफिशियल हाउस से कई बर्तन चोरी हो गए हैं, जो उन्हें तोहफे में मिले थे, लेकिन एक कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर उन्हें चुराया और किसी को बेच दिया, जिसे उस चोरी हुए सामान की ऑनलाइन नीलामी करनी चाही. इससे पहले की सामान नीलाम होता, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया.

President House Utensils

राष्ट्रपति हाउस से करीब 42 लाख रुपये के बर्तन चोरी हुए हैं.

Thievery in President House: घरों-दुकानों में चोरी होना आम बात है, लेकिन देश के राष्ट्रपति के घर में चोरी हो जाए, यह तो देश के सबसे बड़े नेता की सिक्योरिटी और पुलिस विभाग के लिए शर्मनाक बात है. जी हां, राष्ट्रपति हाउस में बड़ी चोरी हुई है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के ऑफिशियल हाउस एलिसी पैलेस में चोरी हुई है और चोरी भी उनके मैनेजर ने ही की है, जिसे उसके 2 साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. चोरी की गई चीजें खरीदने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 42 लाख का सामान चुराया

पेरिस पुलिस के अनुसार, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के ऑफिशियल हाउस एलिसी पैलेस में काम करने वाले युवक ने हजारों यूरो के चांदी के बर्तन और टेबल सेट चोरी कर लिए. एलिसी पैलेस के चीफ मैनेजर ने सामान लापता होने की सूचना दी और बताया कि 15000 से 40000 यूरो यानी 17500 से 47000 डॉलर यानी करीब 42 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है, जिसे एक शख्स को बेच दिया गया और उस शख्स ने चोरी हुए सामान की नीलामी करने के लिए उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया.

सामान देने वाली कंपनी का खुलासा

सेवरेस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, जिसने चोरी हुआ सामान बनाया था और प्रेसिडेंट हाउस में सप्लाई किया था, उसने ऑनलाइन वेबसाइट पर ऑक्शन में सामान को देखा तो प्रेसिडेंट हाउस से संपर्क किया. एलिसी होटल के कर्मचारियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह सामान गायब है और उसकी तलाश चल रही है. जांच के दौरान एक मैनेजर पर शक हुआ तो पता चला कि उसका शख्स का कॉन्टैक्ट खाने-पीने की वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री करने वाले के साथ था और वह उससे बात करता था.

विज्ञापन

चोरी की गईं 100 चीजें बरामद हुईं

तलाशी लेने के दौरान जांच टीम को फ्रेंच एयर फोर्स लिखी एक प्लेट और सेवरेस मैन्युफैक्चरिंग की ऐशट्रे मिलीं, जो आम लोगों के पास नहीं हो सकतीं. उसके प्राइवेट लॉकर, गाड़ी और उनके घर से लगभग 100 वस्तुएं बरामद हुईं. बरामद वस्तुओं में तांबे के बर्तन, सेवरस पोर्सिलेन, रेने लालिक की एक छोटी मूर्ति और बैकरेट शैम्पेन के गिलास शामिल थे. सामान बरामद होने के बाद उसे और उसके साथ को गिरफ्तार कर लिया गया. बरामद हुए चोरी के सामान को एलिसी पैलेस को लौटा दिया गया.

विज्ञापन

तीनों आरोपियों को इस अपराध के लिए 10 साल तक की कैद और 150000 यूरो का जुर्माना हो सकता है. सुनवाई 26 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ