जेफरी एपस्टीन की गायब हुई 16 फाइलें फिर हुईं अपलोड, ट्रंप सरकार ने बताई हटाने की वजह

Jaffrey Epstein Files: अमेरिका में जेफरी एपस्टीन की फाइलों को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजनीतिक दबाव के चलते ट्रंप सरकार ने एपस्टीन की फाइलें जारी कीं, लेकिन 16 फाइलें गायब होने से नया विवाद छिड़ा तो ट्रंप सरकार ने उन गायब हुई फाइलों को भी जारी कर दिया.

Jaffrey Epstein Files

जेफरी एपस्टीन के घर से 95000 तस्वीरों का जखीरा मिला है.

विज्ञापन

Jaffrey Epstein Files Update: अमेरिका के बहुचर्चित जेफरी एपस्टीन यौन शोषण केस की जो 16 फाइलें गायब हो गई थीं, वे मिल गई हैं और उन्हें वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है. हाल ही में जारी की गई एपस्टीन फाइल्स में इन 16 फाइलों के न होने से विरोध की ज्वाला भड़की थी, जिसे शांत करने के लिए अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने उन फाइलों को भी जारी कर दिया. साथ ही फाइलों के गायब होने की वजह भी बताई.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने जारी की जेफरी एपस्टीन की फाइलें, रिकॉर्ड में किस-किस का नाम? देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

फाइलों में हैं डोनाल्ड ट्रंप की 2 तस्वीरें

बता दें कि 16 फाइलों में एक डॉक्यूमेंट उन तस्वीरों का था, जो जेफरी एपस्टीन की मेज या अलमारी पर रखी दिखाई दे रही थीं, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप की 2 तस्वीरें भी थीं. एक तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप महिलाओं के एक ग्रुप के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे, जबकि दूसरी तस्वीर में वे अपनी पत्नी मेलानिया, एपस्टीन और उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के साथ नजर आ रहे थे. एपस्टीन के साथ बिल क्लिंटन और पोप जॉन पॉल द्वितीय की तस्वीरें भी हैं.

16 फाइलें गायब करने की ये थी वजह

अमेरिका के न्याय विभाग ने कहा कि तस्वीरों में दिख रही पीड़िताओं की पहचान उजागर होने के डर से इन फाइलों को हटा दिया गया था, लेकिन विरोध होने के बाद इन्हें बहाल कर दिया गया है और तस्वीरों में दिख रही लड़कियों के चेहरे भी छिपा दिए गए हैं. अब तस्वीरों से किसी भी पीड़ित की पहचान उजागर नहीं हो रही है. न्याय विभाग ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके फाइलों को वेबसाइट पर अपलोड करने की जानकारी लोगों को दी.

विज्ञापन

एपस्टीन फाइल्स में इन सभी की तस्वीरें

बता दें कि ट्रंप सरकार ने एपस्टीन फाइल्स को जारी कर दिया है, जिनमें देश के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, एलन मस्क, ओपेरा विन्फ्रे, माइकल जैक्सन समेत कई हॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस और मशहूर राजनीतिक हस्तियों की रंगीन तस्वीरें हैं, जो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी जेफरी एपस्टीन की पार्टियों में क्लिक की गई थीं. इनमें राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की तस्वीरें भी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ