बांग्लादेश में नहीं रुक रही हिंसा, घर में घुसकर नेता को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

हमला उस वक्त हुआ, जब नेता पार्टी के लिए एक मंडल स्तरीय श्रमिक रैली आयोजित करने पर काम कर रहे थे.

IMAGE_132d82

हमला उस वक्त हुआ, जब नेता पार्टी के लिए एक मंडल स्तरीय श्रमिक रैली आयोजित करने पर काम कर रहे थे.

नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) की लेबर विंग के नेता 42 वर्षीय मोहम्मद मोतलेब सिकदर को सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे खुलना में गोली मार दी गई. घटना शहर के सोनाडांगा इलाके में एक घर के भीतर हुई. NCP की खुलना महानगरीय इकाई के आयोजक सैफ नवाज के हवाले से बांग्लादेशी अखबार ‘प्रोथोम आलो’ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि मोतलेब सिकदर पार्टी की लेबर विंग के ‘जातीय श्रमिक शक्ति’ के केंद्रीय आयोजक और खुलना मंडल के संयोजक हैं. खुलना में जल्द ही पार्टी की एक मंडल स्तरीय श्रमिक रैली होने वाली थी और वह उसी की तैयारियों में जुटे हुए थे.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नेता को गोली लगने के बाद वहां मौजूद लोग उन्हें पहले खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए. बाद में उनके सिर के सीटी स्कैन के लिए उन्हें सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, गोलीबारी शहर के सोनाडांगा इलाके में गाजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीछे स्थित एक घर के अंदर हुई. पुलिस अभी मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे. फिर घर में घुसकर नेता को गोली मार दी. डॉक्टरों ने बताया कि अभी नेता खतरे से बाहर हैं. गोली उनके कान के तरफ से लगी और त्वचा को चीरते हुए, दूसरी साइड से निकल गई.

बता दें, इससे पहले 12 दिसंबर को ढाका में शरीफ ओस्मान हादी को गाली मार दी गई थी. फिर उनका इलाज ढाका मेडिकल कॉलेज में चलाया गया था. आगे के इलाज के लिए उन्हें 15 दिसंबर को सिंगापुर ले जाया गया, लेकिन वहां भी उन्हें नहीं बचाया जा सका. 18 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ