'अल्लाह ने की पाकिस्तान की मदद...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले असीम मुनीर

Asim Munir Speech: पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने जवानों और देशवासियों को भारत के खिलाफ बरगलाया है. एक स्पीच में उन्होंने कहा है कि भारत के खिलाफ संघर्ष में अल्लाह ने उनकी मदद की है. असीम मुनीर ने इस्लामाबाद में यह स्पीच दी थी और भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान के खिलाफ भी जहर उगलते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दी.

Asim Munir

असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ जवानों और लोगों को बरगलाया है.

Asim Munir Statement: पाकिस्तान की और अपनी गिरती साख को बचाने के लिए पाक CDS और सेना प्रमुख असीम मुनीर अब अफगानिस्तान के खिलाफ एक्शन की भूमिका बना रहा है. मुनीर के इरादों की झलक 10 दिसंबर को उसके द्वारा इस्लामाबाद में नेशनल उलेमा कॉन्फ्रेंस में दी गई स्पीच में दिखी, जिसमें उसने पाकिस्तान की समस्याओं के किए अफगानिस्तान को दोषी ठहराया है.

विज्ञापन

असीम मुनीर रच रहा कोई साजिश

बता दें कि अप्रैल 2025 में भारत के जम्मू-कश्मीर में पहलगाम जिले में आतंकी हमला कराने से पहले अपने भाषण में असीम मुनीर ने कुछ इसी तरह की भूमिका भारत के खिलाफ तैयार की थी. वहीं भारत से ऑपरेशन सिंदूर में मार खाने के बावजूद मुनीर अपने भाषण में यह कह कर आगामी एक्शन के किए समर्थन जुटाता दिखा कि भारत के साथ संघर्ष में उसे उपरवाले की, अल्लाह की मदद का एहसास हुआ.

विज्ञापन

पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने दावा किया है कि मई 2025 में जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था तो उसका जवाब देने के दौरान देश को ‘दैवीय सहायता’ मिली थी और उन्होंने खुद यह अनुभव किया था. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 भारतीय मारे गए थे और भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था.

असीम मुनीर ने दिया धार्मिक उपदेश

असीम मुनीर ने कहा कि आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसके चलते दोनों देशों के बीच 4 दिन हिंसक झड़पें हुईं. मुनीर ने अपने भाषण में आधुनिक पाकिस्तान और 1400 वर्ष पूर्व पैगंबर द्वारा स्थापित इस्लामी राज्य के बीच समानताएं बताईं. उन्होंने कुरान शरीफ की कई आयतों का हवाला देते हुए इस्लाम और इस्लामी देशों की दुनिया में पाकिस्तान की स्थिति पर जोर दिया.

विज्ञापन

मुनीर ने कहा कि दुनियाभर में 57 इस्लामी देश हैं, लेकिन अल्लाह ने पाकिस्तान को विशेष सम्मान प्रदान किया है. पाकिस्तान को हरमैन शरीफैन का रक्षक होने का सम्मान दिया है. मुनीर ने पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर चल रहे संघर्ष पर चिंता जताई और अफगानिस्तान को चेतावनी दी कि वह पाकिस्तान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) में से किसी एक को चुन ले, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ