'भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव...' पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद युनूस को घेरा

India Bangladesh Relations: शेख हसीना ने बांग्लादेश में गहराए राजनीतिक संकट और भारत के साथ बांग्लादेश के संबंधों के लिए मोहम्मद युनूस को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बांग्लादेश के हालातों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और जल्द से जल्द आम चुनाव कराने की पैरवी भी की.

sheikh hasina

शेख हसीना अगस्त 2024 में तख्तापलट के बाद बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं.

Sheikh Hasina Reaction: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत और बांग्लादेश के के बीच मौजूदा तनाव के लिए मोहम्मद युनूस को जिम्मेदारी ठहराया है. उन्होंने ANI को एक ईमेल के जरिए दिए इंटरव्यू में भारत-बांग्लादेश राजनयिक तनाव पर कहा है कि दोनों देशों के संबंध जैसे दिख रहे हैं, वह युनूस सरकार की देन हैं, लेकिन जल्दी ही दोनों के राजनयिक संबंध अच्छे हो जाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को भरोसेमंद दोस्त बताया

शेख हसीना ने कहा कि मोहम्मद युनूस की सरकार भारत के खिलाफ शत्रुतापूर्ण बयान जारी करती है. धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल है और चरमपंथियों को विदेश नीति तय करने देती है. भारत दशकों से बांग्लादेश का सबसे निष्ठावान मित्र और साझेदार रहा है. दोनों देशों के संबंध मौलिक हैं और किसी अस्थायी सरकार से कहीं ज्यादा समय तक और मजबूती से टिकेंगे.

आम चुनाव को बेहद जरूरी कहा

शेख हसीना ने उम्मीद जताई है कि बांग्लादेश में एक बार वैध शासन बहाल हो जाए, उसके बाद बांग्लादेश उस पटरी पर लौट आएगा, जिस पर चलकर उसने भारत के साथ राजनयिक और व्यापारिक संबंध बनाए थे. जिन संबंधों को उन्होंने अपने कार्यकाल में बड़ी मेहनत से आगे बढ़ाया था और मजबूत किया था. दूसरे शब्दों में शेख हसीना ने बांग्लादेश में आम चुनाव कराने की पैरवी की है.

विज्ञापन

उस्मान हादी की मौत से भड़के दंगे

बता दें कि आम चुनाव के लिए प्रचार के दौरान उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हादी ने सिंगापुर में उपचार के दौरान दम तोड़ा, लेकिन हादी की मौत की खबर सुनकर उनके समर्थक भड़क गए और सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हादी के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की और आरोप लगाया कि भारत ने शेख हसीना की तरह उस्मान के हादी के हत्यारे को पनाह दी.

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारेबाजी करते हुए हिंसा फैलाई और आगजनी की. भारतीय उच्चायोग के दफ्तर में तोड़-फोड़ की. एक हिंदू युवक की हत्या करके उसके शव को जला दिया. BNP नेता का घर जला दिया, जिसमें एक 7 साल की बच्ची की मौत हो गई. देश के 2 बड़े अखबारों के दफ्तार जला दिए. इस तरह बांग्लादेश में एक बार फिर उसी तरह के हालात बन गए, जैसे अगस्त 2024 में बने थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ