प्रधानमंत्री तो तय... लेक‍िन कौन बनेगा पाकिस्तान का अगला राष्‍ट्रपत‍ि?

Who Will Be Next President Of Pakistan: पाकिस्तान में प्रधानमंत्री कौन बनेगा इस पर विवाद समाप्त होने के बाद अब सवाल उठा है कि अगला राष्ट्रपति किसे बनाया जाएगाा।

Pakistan Flag Symbol

Representative Image (Pixabay)

Who Will Be Next President Of Pakistan : आठ फरवरी को हुए मतदान के बाद अब जाकर तस्वीर साफ हो पाई है कि पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात पर सहमति बन गई है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ बैठेंगे। लेकिन, अब एक नया सवाल यह उठ रहा है कि राष्ट्रपति कौन बनेगा।

विज्ञापन

किसको राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं बिलावल

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी चाहते हैं कि उनके पिता आसिफ अली जरदारी को राष्ट्रपति पद दिया जाए। आसिफ अली पहले भी यह पद संभाल चुके हैं। बीते मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलावल ने कहा था कि हम सरकार का हिस्सा बने बगैर नवाज शरीफ को समर्थन देंगे।

विज्ञापन

संकट से सिर्फ आसिफ ही निकाल पाएंगे

आसिफ अली को राष्ट्रपति बनाने की मांग को लेकर बिलावल ने कहा था कि मैं इसलिए ऐसा नहीं कह रहा क्योंकि वह मेरे पिता हैं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि हमारा देश इस समय गंभीर संकट का सामना कर है और अगर कोई हमें इन मुश्किल हालात से बाहर निकाल सकता है तो वह आसिफ अली जरदारी हैं।

विज्ञापन

देश हित में स्वीकार किया चुनाव परिणाम

बिलावल ने यह भी कहा है कि हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम मंत्रालय लेने में रुचि नहीं रखते हैं। लेकिन हम यह भी नहीं चाहते कि देश में राजनीतिक संकट की स्थिति गंभाीर हो। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी चुनाव के परिणाम को लेकर चिंतित है लेकिन देश के हित में हमने इसे स्वीकार करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

अगले महीने खाली हो जाएगा राष्ट्रपति पद

वर्तमान राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो जाएगा। बता दें कि आर्थिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान में बीती आठ फरवरी को मतदान हुआ था। इसमें जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ