आपको मेरी कहानी पढ़कर... UAE के उपराष्ट्रपति ने PM Modi को भेंट की किताब, लिखा खास मैसेज

PM Modi UAE Visit: यूएई के उपराष्ट्रपति ने पीएम मोदी को अपनी लिखी किताब ‘माई स्टोरी’ भेंट की। इस पर उन्होंने अपना खास संदेश भी लिखा।

UAE Vice President and PM Modi

UAE Vice President ने PM Modi को भेंट की किताब, लिखा खास संदेश

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को दुबई में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum) के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान शेख मोहम्मद ने प्रधानमंत्री को अपनी किताब ‘माई स्टोरी’ की एक प्रति भेंट की। इस किताब में उन्होंने अपना संदेश भी लिखा है। पीएम मोदी को लिखे व्यक्तिगत संदेश में यूएई के उपराष्ट्रपति ने कहा कि ये पिछले 50 साल मूल्यवान अनुभवों और विचारों की यात्रा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको मेरी कहानी पढ़कर मजा आएगा।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने किताब मिलने पर क्या कहा?

विज्ञापन

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में, कहा कि इसे मैं हमेशा याद रखूंगा! आज हमारी मुलाकात के दौरान यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने मुझे अपनी किताब की एक प्रति और एक व्यक्तिगत संदेश दिया। आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन और उत्कृष्ट कार्यों से प्रेरित होंगी। दुबई के विकास के प्रति उनका समर्पण और हमारे ग्रह के प्रति उनका दृष्टिकोण उत्कृष्ट है।

विज्ञापन

भारतीय प्रवासियों के योगदान की तारीफ

पीएम मोदी और यूएई के उपराष्ट्रपति अल मकतूम के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और शिक्षा सहित द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के महत्व पर जोर देते हुए भारत और यूएई के तेजी से बढ़ते आर्थिक और व्यापार संबंधों पर संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन

भारतीय प्रवासियों के योगदान की तारीफ

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी और अल मकतूम ने दुबई को व्यापार, सेवाओं और पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने में भारतीय प्रवासियों के योगदान की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय के प्रति दयालुता के लिए अल मकतूम को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर का भी स्वागत किया।

विज्ञापन

अस्पताल के लिए जमीन देने पर व्यक्त किया आभार

विदेश मंत्रालय के मुताबिक,  पीएम मोदी ने दुबई में  भारतीय सामुदायिक अस्पताल के लिए जमीन देने के लिए प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद की गहरी सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। इस अस्पताल में भारतीय ब्लू-कॉलर श्रमिकों के लिए किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री ने अल मकतूम को भारत आने के लिए आमंत्रित भी किया।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने वर्ल्ड गवर्नमेंट सम्मेलन को किया संबोधित

पीएम मोदी यूएई के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर थे। यहां से वे कतर के लिए रवाना हो गए। यूएई की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट सम्मेलन को भी संबोधित किया।

विज्ञापन

अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का कियाउद्घाटन

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने मंगलवार को यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वहीं, प्रधानमंत्री ने अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ