पाकिस्तान में Live TV शो में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग बोले- अचानक लाइट बंद, हिलने लगे पंखे

Pakistan Earthquake Latest Update: पाकिस्तान में सियासी उथल पुथल के बीच भूकंप के झटकों से लोग हिल गए तो उन्होंने अपने अनुभव भी बताए। जानें कैसा था भूकंप आने के बाद माहौल?

Earthquake Tremors

भूकंप के झटके लगते ही लोग इधर उधर भागने लगे।

विज्ञापन

Pakistan Earthquake Latest Update: पाकिस्तान में आम चुनाव 2024 की मतगणना के बीच भूकंप के झटके लगे तो लोग दहल गए। शनिवार को पाकिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। रात करीब 11 बजे के करीब अचानक कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। पंखे और दरवाजे हिलने लगे तो लोगों को भूकंप आने का पता लगा।

झटके इतने जोरदार थे कि लोग अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर की ओर दौड़े। इतना ही नहीं मतगणना के चलते रात को TV न्यूज चैनल का लाइव शो चल रहा था, जिसमें बैठे पत्रकार और विशेषज्ञों के पैनल ने भी भूकंप के झटके महसूस किए, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

 

शो में चर्चा कर रहे पत्रकार तक हिल गए थे

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पत्रकार और विशेषज्ञ भूकंप के झटकों से हिल रहे हैं? इस दौरान पत्रकार के मुंह से निकला- अल्लाह राजनीतिक उथल पुथल से भूकंप आ गया, कोई बचाए…जबकि झटके सियासी नहीं, भूकंप के थे। लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके लाहौर-पेशावर से इस्लामाबाद तक महसूस किए गए।

विज्ञापन

रिश्तेदारों का फोन आया तो उन्होंने सुरक्षित जगह पनाह लेने को कहा। फोन आने पर ही पता चला कि पेशावर में भी भूकंप आया। वहीं पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र हिंदू कुश एरिया में धरती से काफी नीचे करीब 142 किलोमीटर की गहराई में था।

 

विज्ञापन

डर के मारे चिल्लाए लोग, अफरातफरी मची

डॉन न्यूज के पत्रकारों को एक शख्स ने बताया कि स्वात और चित्राल में भूकंप के झटके काफी जोरदार थे। रात का वक्त था और काफी ठंड पड़ रही थी। क्योंकि बाहर चुनावी माहौल सरगर्म था तो डिनर करके सोने की तैयारी थी। अचानक रसोई में बर्तन गिर गए। सोचा बिल्ली होगी, लेकिन जब लाइट बंद हो गई।

विज्ञापन

लोगों का शोर सुनाई दिया तो पता चला कि भूकंप आया है। लोग चिल्ला रहे थे, भूकंप आया बाहर निकलो। कई इलाकों में कच्चे मकान ध्वस्त होने की खबर भी है। पिछले महीने में भूकंप आया था। चर्चा थी कि 6 की तीव्रता का भूकंप था, जिससे काबुल से लेकर इस्लामाबाद तक लोग और इमारतें हिल गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ