Pakistan: बलूचिस्तान में रविवार को सिलसिलेवार कम ब्लास्ट हुए। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक क्वेटा के सबजल रोड पर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इसके अलावा सड़क पर दो हथगोले फेंके गए, जिनमें से एक में ब्लास्ट हो गया, जबकि दूसरे को निष्क्रिय कर दिया गया है। क्वेटा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ब्लास्ट में किस विस्फोट पदार्थ का इस्तेमाल कियाग या है। इस बात की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। कर्मचारियों को मैरियट होटल में जाने से रोक दिया। दूतावास ने एक बयान में कहा, अमेरिकी सरकार इस बात से अवगत है कि अज्ञात व्यक्ति संभवत: छुट्टियों के दौरान इस्लामाबाद के मैरियट होटल में अमेरिकियों पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं। दूतावास ने सरकारी कर्मचारियों को इस्लामाबाद में गैर-जरूरी और अनौपचारिक यात्रा से परहेज करने के लिए भी कहा है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया-सीएम

हादसे के बाद बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुडूस बिजेन्जो ने कहा कि पुलिस प्रमुख को शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को कहा गया है। इससे पहले पाकिस्तान में कई आतंकी हमले हुए हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू शहर में हाल ही में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने आतंक रोधी विभाग के परिसर को अपने कब्जे में ले लिया था। वहीं, दक्षिण पश्चिम सीमा पर झड़प और गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन

टीटीपी के इनसे रिश्ते

बता दें कि टीटीपी, अफगान, तालिबान से जुड़ा है। पिछले साल अगस्त में पड़ोसी अफगानिस्तान में तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था। कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन ने नवंबर में पाकिस्तान सरकार के साथ अफगान तालिबान की मध्यस्थता से संघर्ष विराम की समाप्ति की घोषणा के बाद से हमलों को तेज कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ