Terrorists Hideouts in Pakistan: पाकिस्तान में आतंकियों का इन्फ्रास्ट्रक्चर फिर से खड़ा होने लगा है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की जमीन पर फिर से आतंकियों के ठिकाने खड़े किए जा रहे हैं, जिसके लिए ऑनलाइन फंडिंग शुरू हो गई है। लश्कर-ए-तैयबा ने मुरीदके स्थित उम्म अल-कुरा आतंकी ठिकाने का नवीनीकरण करना शुरू किया है। इसके लिए फंडिंग पंजाब सरकार और ऑनलाइन डोनेशन के जरिए की जा रही है। पाकिस्तान सरकार ने भी तबाह कैंप के पुनर्निर्माण का आश्वासन लश्कर को दिया है, जिसका स्वागत मुस्लिम लीग ने किया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने BLA को घोषित किया आतंकी संगठन, आसिम मुनीर की अपील का ट्रंप पर दिखा असर
जैश-ए-मोहम्मद बनाएगा नए आतंकी ठिकाने
वहीं जैश-ए-मोहम्मद ने पाकिस्तान में 313 नए आतंकी ठिकाने स्थापित करने के लिए ऑनलाइन फंडिंग अभियान शुरू किया है। इससे साफ है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठनों ने ‘फैक्ट्री ऑफ टेरर’ का पुनर्निर्माण और विस्तार तेज कर दिया है। आतंकी ठिकानों के ऑनलाइन फंडिंग की पुष्टि पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने की है।
उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की 15% आबादी द्वारा की जा रही डिजिटल ट्रांजेक्शन पाकिस्तान के लिए खतरे पैदा कर रही है। उन्होंने आशंका जताई है इसकी वजह से पाकिस्तान को फिर से FATF में डाला जा सकता।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, UNSC की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
आतंकियों और आतंकवाद का समर्थक पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान को आतंकवाद और आतंकियों का समर्थक करार दिया गया है। भारत समेत कई देशों ने पाकिस्तान पर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) को समर्थन देने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान में इन दोनों आतंकी संगठनों के अलावा तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और ISIS-खोरासान (ISIS-K) भी सक्रिय हैं।
अमेरिका ने साल 1993 में पाकिस्तान को आतंकवाद समर्थक देशों की लिस्ट में एड किया था। साल 2018 में फाइनेंशियर एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान को डाला गया, लेकिन साल 2022 में लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। अब एक बार फिर लिस्ट में शामिल होने का खतरा पाकिस्तान पर मंडरा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या है TRF? पहलगाम हमला कराया था जिसने, अमेरिका ने घोषित किया आतंकी संगठन
भारत के पहलगाम में कराया आतंकी हमला
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था। 5 आतंकियों ने गोलियां मारकर 26 लोगों की हत्या कर दी थी। पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। भारत ने आतंकी हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन पाकिस्तान ने आरोप खारिज किए।
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसके तहत 7 मई को भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान का रिश्ता और तल्ख हो गया है।
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
5 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
6 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
7 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
17 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
23 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines