Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘हमले के लिए टारगेट बचे ही नहीं…’, ट्रंप का दावा- जब चाहूंगा ईरान युद्ध खत्म कर दूंगा

ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा कि ईरान में अब हमले के लिए ज्यादा टारगेट बचे ही नहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि थोड़ा-बहुत बचा है, जब चाहूंगा, युद्ध खत्म कर दूंगा.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 11, 2026 21:57
ट्रंप ने यह बात Axios को फोन पर दिए इंटरव्यू में कही.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध के जल्द खत्म किया जा सकता है. ट्रंप ने यह बात Axios को फोन पर दिए इंटरव्यू में कही. ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा कि ईरान में अब हमले के लिए ज्यादा टारगेट बचे ही नहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि थोड़ा-बहुत बचा है, जब चाहूंगा, युद्ध खत्म कर दूंगा.

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने यह भी बताया कि शुरुआती कैंपेन को छह हफ्ते की लड़ाई के तौर पर डिजाइन किया गया था. ट्रंप का कहना है, ‘लड़ाई बहुत अच्छी चल रही है. हम टाइमटेबल से बहुत आगे हैं. हमने जितना सोचा था, उससे कहीं ज्यादा नुकसान कर दिया है, यहां तक कि शुरुआती छह हफ्ते के टाइम में भी.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : LPG संकट के बीच इंडक्शन चूल्हों की भारी मांग, Blinkit और Instamart पर स्टॉक खत्म

ट्रंप का कहना है कि ईरान न केवल इजरायल और अमेरिका को धमका रहा था, बल्कि ‘बाकी मिडिल ईस्ट के भी पीछे पड़ा था.’

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा, ‘वे 47 साल में हुई मौतों और तबाही की कीमत चुका रहे हैं. यह बदला है. वे इतनी आसानी से नहीं बचेंगे.’

यह भी पढ़ें : ‘हमले के लिए टारगेट बचे ही नहीं…’, ट्रंप का दावा- जब चाहूंगा ईरान युद्ध खत्म कर दूंगा

एक अन्य खबर के मुताबिक, ओमान के सलालाह पोर्ट पर ड्रोन से हमला किया गया है. कई ड्रोन ऑयल टैंकरों पर भी गिरे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में कम से कम 3 ऑयल स्टोरेज डिपो में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि वहां लाखों लीटर क्रूड ऑयल जल रहा है. हमले के बाद पोर्ट को खाली करा लिया गया.

First published on: Mar 11, 2026 08:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.