जंग के बीच इराक में क्रैश हुआ अमेरिका का KC-135 विमान, दूसरे एयरफोर्स रिफ्यूलिंग प्लेन की सेफ लैंडिंग

Plane Crash: ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच इराक में अमेरिका का एक विमान क्रैश होकर गिर गया है। वहीं दूसरा विमान सुरक्षित लैंड हो गया। हादसे का शिकार हुआ विमान अमेरिकी वायुसेना का हवा में ईंधन भरने वाला विमान था।

US Airforce Plane Crash

क्रैश हुआ विमान वायुसेना का हवा में ईंधन भरने वाला विमान था।

US Airforce Plane Crash: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि ईरान में अमेरिका का सैन्य विमान क्रैश हो गया है। वहीं एक विमान की सेफ लैंडिंग हो गई, लेकिन एक विमान क्रैश होकर गिर गया। उसके मलबे की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि एयरफोर्स का ईंधन भरने वाला KC-35 विमान क्रैश हुआ है, जिसमें सवार लोगों के भी मारे जाने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों क्रू मेंबर्स के बचने की आशंका नहीं

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि विमान में 5 क्रू मेंबर्स थे, जिनके बचने की उम्मीद नहीं है। 2 विमानों ने उड़ान भरी थी, जिनमें एक की लैंडिंग तो सुरक्षित तरीके से हो गई, लेकिन दूसरा विमान क्रैश हो गया। यह स्पष्ट है कि न दुश्मन की गोलीबारी से और न ही फ्रेंडली फायर की वजह से विमान क्रैश हुआ है, लेकिन क्योंकि ईंधन रिफ्यूलिंग प्लेन था, इसलिए नीचे गिरते ही उसमें आग जरूर लग गई होगी। इसलिए हादसे में पांचों क्रू मेंबर्स के मारे जाने की आशंका है।

फ्रेंडली एयर स्पेस में विमान क्रैश हुआ

कमांड की ओर से बताया गया है कि अमेरिकी सेना के मिलिट्री ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के दौरान हादसा हुआ है और फ्रेंडली एयर स्पेस में विमान क्रैश हुआ है। विमान लंबी दूरी के सैन्य अभियानों के दौरान लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य विमानों में हवा में ही ईंधन भरने के लिए इस्तेमाल होता था। ईरान के खिलाफ 28 फरवरी से जंग जारी है और अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में कई सैन्य विमान तैनात किए हुए हैं, जिनमें ईंधन भरने के लिए रिफ्यूलिंग प्लेन भी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

28 फरवरी से ईरान के साथ जंग जारी

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी और इजरायल ने ऑपरेशन रोरिंग लॉयन शुरू किया था। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बमबारी और मिसाइल अटैक किए। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों और इजरायल पर हमले किए। अब तक ईरान के हमले में 7 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। 150 अमेरिकी सैनिक घायल भी हुए हैं और एक डिफेंस सिस्टम तबाह हो चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ