अमेरिकी एयरफोर्स ने जारी किया रूसी जेट के हमले का VIDEO, कहा- ये कदम गैर जिम्मेदार और भड़काऊ
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

New Delhi: अमेरिकी एयरफोर्स ने गुरुवार को दो दिन पहले हुए रूसी फाइटर जेट और अमेरिका के एडवांस्ड रीपर ड्रोन के बीच टक्कर का वीडियो जारी किया है। अमेरिका का कहना है कि ड्रोन रूटीन गश्त पर था। यूक्रेन के दक्षिण-पश्चिम में दो रूसी Su-27 फाइटर जेट्स अमेरिका के ड्रोन के ऊपर उड़ान भरने लगे।
करीब 40 मिनट तक घेरा बनाकर रखा और फिर ड्रोन पर फ्यूल गिराकर प्रोपेलर को नुकसान पहुंचा दिया। इसके बाद ड्रोन काला सागर में गिर गया।
VIDEO: Two #Russian Su-27s conducted an unsafe & unprofessional intercept w/a @usairforce intelligence, surveillance & reconnaissance unmanned MQ-9 operating w/i international airspace over the #BlackSea March 14. https://t.co/gMbKYNtIeQ @HQUSAFEAFAF @DeptofDefense @NATO pic.twitter.com/LB3BzqkBpY
— U.S. European Command (@US_EUCOM) March 16, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि रूसी जेट अमेरिका के मानव रहित ड्रोन के पीछे आता दिख रहा है। उसने उसके ऊपर से गुजरते ही ईंधन छोड़ना शुरू कर दिया। रूसी जेट के गुजरने के बाद वीडियो प्रसारण ठप हो गया।
US releases Video of Russian SU-27 fighter jet colliding with MQ-9 drone pic.twitter.com/IKYBOKYukT
— Amichai Stein (@AmichaiStein1) March 16, 2023
रूसी जेट और अमेरिकी ड्रोन के बीच टक्कर के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी एयरफोर्स के जनरल जेम्स हैकर ने इसे बेहद गैर जिम्मेदार कार्रवाई और भड़काने वाला बताया है। उधर, रूस ने इन आरोपों से इंकार किया है। रूस का कहना है कि ये सिर्फ एक हादसा था। हम मलबा तलाशने में अमेरिका की मदद करेंगे। हमारे पास अमेरिका और नाटो से ज्यादा बेहतर तकनीक है।
अंतरराष्ट्रीय सीमा में चक्कर लगा रहे थे विमान
बता दें कि मंगलवार को काला सागर के ऊपर रूसी जेट और अमेरिकन एमक्यू-9 रीपर ड्रोन आमने सामने आ गए थे। इस दौरान रूसी जेट ने टक्कर मारकर अमेरिकी ड्रोन के प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई है जब अमेरिका का रीपर ड्रोन और रूस के जेट फाइटर काला सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में चक्कर लगा रहे थे।
प्रोपेलर को क्षति पहुंचने के बाद अमेरिकी ड्रोन को काला सागर में उतरना पड़ा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रूस का जेट जानबूझकर अमेरिकी ड्रोन के सामने आया था और जेट से तेल गिराने लगा था। इस दौरान एक जेट ने ड्रोन के प्रोपेलर को नुकसान पहुंचाया है। ये प्रोपेलर ड्रोन के पीछे लगा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: