Amritsar News: पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर अमेरिका में जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Amritsar News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला उस समय हुआ जब वे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। घटना बुधवार सुबह 9.30 बजे की है। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक अमन कैलिफोर्निया के फिटनेस जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी हमलावर चाकू और कुल्हाड़ी लेकर जिम में दाखिल हुआ और एक्टर पर हमला कर दिया। मौका पाकर अमन ने उसे जकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों और सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावर को जकड़ लिया।
बता दें पंजाबी फिल्म अभिनेता अमन धालीवाल बाॅलीवुड, टाॅलीवुड, पाकिस्तानी और तेलुुगु सिनेमा में भी अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत माॅडलिंग से की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: