ईरान में अब हवाई और समुद्री जंग के बाद जमीनी जंग शुरू हो सकती है। ट्रंप अब ईरान के अंदर जमीन के रास्ते सेना भेजने की तैयारी में हैं। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के सहयोगियों और रिपब्लिकन नेताओं के साथ इस बारे में बातचीत की है। हालांकि अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन जमीनी हमला हुआ तो ईरान पर कब्जा हो सकता है।
Middle East War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का आज 8वां दिन है। 28 फरवरी 2026 को इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ यद्ध की आग में अरब के करीब 10 देश झुलस रहे हैं। वहीं भारत और पाकिस्तान को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अमेरिका के लिए भी बजट का संकट खड़ा होने लगा है। अमेरिका और इजरायल जहां ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं ईरान मध्य पूर्व के अरब देशों में अमेरिका और इजरायल के सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है।
ईरान में इजरायल-अमेरिका के 1300 हमले हो चुके
राष्ट्रपति ट्रंप ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मुजतबा को उनका उत्तराधिकारी और ईरान का नया सुप्रीम लीडर मानने से इनकार कर दिया है। अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में अबतक 1332 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में 8 दिन में 1300 हमले हो चुके हैं। 14 मेडिकल सेंटर भी निशाना बनाए गए। ईरान के कई शहरों में अब पानी-बिजली की सप्लाई ठप पड़ी है। अमेरिका का दावा ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह करने और IRGC के कमांडरों को ढेर करने का है।
कुवैत-बहरीन और UAE समेत कई अरब देशों में ईरान के हमले में 20 अमेरिकी मिलिट्री बेस को नुकसान पहुंचा है। आइए मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के आज दिनभर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
ईरान के एक युद्धपोत IRIS लावन ने भारत में शरण ले ली है। जंगी जहाज कोच्चि बंदरगाह पर रुका है। ईरान ने गत 28 फरवरी को जहाज में तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और 4 मार्च को यह बंदरगाह पर पहुंच गया। जहाज में 183 क्रू मेंबर हैं, जो कोच्चि में ही ठहरे हुए हैं।
लेबनान के बेक्का क्षेत्र में इजरायल के हवाई हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। हमले में बेक्का घाटी के नबी चित गांव में 16 लोग घायल भी हुए हैं।
ईरान की राजधानी तेहरान में मेहराबाद एयरपोर्ट पर शनिवार रात अमेरिका और इजरायल ने बड़ा हमला किया। एयरपोर्ट के पास रहने वाले लासेगों ने बताया कि एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका हुआ। आग की ऊंची-ऊंची लपटों के साथ काले धुएं का गुबार था। एयरपोर्ट के रनवे पर खड़े कुछ विमानों में भी आग लगी है। हालांकि ईरान ने ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया, लेकिन हमला हुआ है।










