Pensioner in Italy threw out her old mattress: 80 साल की बुजुर्ग महिला ने अपना पुराना हो चला गद्दा एक दिन सफाई करने के दौरान कबाड़ में फेंक दिया। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उसे याद आया कि उस गद्दे में तो उसने अपने जीवनभर की कमाई करीब 4 करोड़ रुपये छिपाए हैं। यह याद आते ही महिला के होश उड़ गए, उसे कुछ समझ नहीं आया तो उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी।
दरअसल, ये मामला इटली का है, यहां बुजुर्ग महिला अकेली रहती है। वह सरकारी पेंशन से अपना गुजारा करती है। एक दिन उसने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपना पुराना गद्दा कबाड़ में गलती से फेंक दिया है, उस गद्दे में फाड़कर उसने उसमें नकद 4 करोड़ रुपये छिपाए थे।
ये भी पढ़ें: रूस ने गूगल पर लगाया इतना जुर्माना, जीरो गिनते-गिनते थक जाएगी कंपनी, पूरी दुनिया में भी नहीं इतना पैसा!
पुलिस को लगा कोई मजाक कर रहा है
पहले तो पुलिस को ये मजाक लगा, लेकिन महिला के बार-बार फोन करने पर पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे। महिला का दावा था कि उसने अपने जीवनभर की कमाई उस गद्दे में छिपाई है। ऐसा करने का कारण पूछने पर उसने बताया कि उसे बैंकों में चोरी होने का डर था इसलिए उसने ऐसा किया।
30 मिनट की मशक्कत के बाद मिल गया गद्दा
महिला के हावभाव देखकर पुलिस को ऐसा लगा कि वह सच बोल रही है। पुलिस ने गद्दे को तलाशना शुरू किया। करीब 30 मिनट मशक्कत करने के बाद गद्दा मिल गया। हैरानी की बात ये थी कि जब उसकी सिलाई फाड़कर देखा गया तो उसमें नकदी मौजूद थी। पुलिस ने पैसे महिला को सौंपे। महिला ने पुलिस को सुरक्षा कारणों से उसकी पहचान मीडिया में न उजागर करने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें: तिनके की तरह बहीं कारें, गिरीं दीवारें, 51 की मौत; Video में देखें बाढ़ ने Spain में कैसे मचाई तबाही?
संबंधित खबरें
हिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
2 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
3 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
15 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
16 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
16 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
18 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
22 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
22 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines