---विज्ञापन---

दुनिया

‘खामेनेई से मिलने को तैयार ट्रंप…’, US विदेश मंत्री ने दिए अमेरिका-ईरान के बीच बर्फ पिघलने के संकेत!

मिडिल ईस्ट में दूसरे विमान वाहक पोत भेजने के फैसले को अमेरिकी विदेश मंत्री ईरान के लिए एक कड़े संदेश के रूप में पेश किया. उनसे जब पूछा गया कि क्या ईरान को लेकर सब्र खत्म हो रहा है, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है.

Author Edited By : Arif Khan
Updated: Feb 14, 2026 23:54

अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के साथ एक नया समझौता करने के पक्ष में हैं और वे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से मुलाकात करने के लिए भी तैयार हैं.

रुबियो ने ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप किसी से भी मिलने को तैयार रहते हैं. अगर अयातुल्ला कल कहें कि वे मिलना चाहते हैं, तो ट्रंप उनसे जरूर मिलेंगे. यह इसलिए नहीं कि वे अयातुल्ला से सहमत हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि उनका मानना है कि दुनिया की समस्याओं को सुलझाने का यही एकमात्र तरीका है.’

---विज्ञापन---

वहीं, मिडिल ईस्ट में दूसरे विमान वाहक पोत (Aircraft Carrier) भेजने के फैसले को उन्होंने ईरान के लिए एक कड़े संदेश के रूप में पेश किया. इसके पीछे की वजह उन्होंने बताई कि ‘ईरान हमारे पीछे न आए और उससे भी बड़ी कोई चीज शुरू न कर दे.’ साथ ही उनसे जब पूछा गया कि क्या US का ईरान को लेकर सब्र खत्म हो रहा है, तो कहा कि ऐसा कुछ नहीं है.

बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने सबसे आधुनिक विमानवाहक पोत यूएसएस फोर्ड को मिडल-ईस्ट की तरफ जाने का आदेश दिया है. यह जहाज वहां पहले से मौजूद ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ के साथ मिलकर ईरान की घेराबंदी करेगा. यह वही जंगी जहाज है जिसने पिछले महीने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को पकड़ने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 14, 2026 11:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.