81 जानवरों की हत्या, AK47 और 2000 राउंड गोलियां बरामद, पकड़े जाने पर आरोपी ने जज के सामने कही ये बड़ी बात

Man kills 81 animal: मरने वालों में महंगी नस्ल के घोड़े, बकरी, मुर्गे और अन्य जानवर शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Man kills 81 animal, Man kills 81 animal pleads not guilty, animal cruelty, Northern California, court

Vicente Arroyo

Man kills 81 animal: एक सिरफिरे ने लगातार 3 घंटे गोलीबारी की, फायरिंग की सूचना पाकर जब मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। दरअसल, घटनास्थल  पर खून से लथपथ 10 या 20 नहीं कुल 81 जानवर मरे पड़े थे। इनमें महंगी नस्ल के घोड़े, बकरी, मुर्गे और अन्य जानवर भी शामिल थे। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी 39 वर्षीय Vicente Arroyo को गिरफ्तार किया है। हद तो तब हो गई जब Arroyo ने कोर्ट में खुद को बेकसूर बताते हुए जज से उसे एनिमल क्रूयेलिट से बरी करने की अपील की। ये पूरा मामला अमेरिका के नॉर्दन कैलिफोर्निया का है।

विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर लोगों ने थाने में किए कई फोन

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला नॉर्दन कैलिफोर्निया के Monterey County का है। पुलिस के अनुसार थाने में सुबह करीब 3:25 बजे लगातार कई कॉल आए। फोन करने वालों ने डरते हुए बताया कि लगातार गोलियां चल रही हैं और जानवरों की तेज आवाज आ रही है। सूचना पाकर मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे। Monterey County के Sheriff Commander Andres Rosas के अनुसार घटनास्थल पर किसी तरह गोली चलाने वाले को शांत किया। जब वह अपनी टीम के पास मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उनका कहना था कि हर तरफ खून फैला था।

विज्ञापन

कहां से आए इतने हथियार

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से AK-47 राइफल, दो बंदूकें और लगभग 2000 गोलियां बरामद हुई हैं, ये सभी अवैध रूप से उसने अपने पास रखी थीं। इसके अलावा फिलहाल पुलिस ने ये खुलासा नहीं किया है कि उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों के जानवर मरे हैं वह मीडिया के सामने आने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन

आरोपी की याचिका पर जज हैरान 

वहीं, आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए जज के सामने उसे एनिमल क्रूयेलिट से बरी करने की अपील की है। इस पर जज ने हैरानी जताते हुए उसके वकील से इसका कारण पूछा है। फिलहाल आरोपी जेल में बंद है, मामले की सुनवाई स्थानीय कोर्ट में पेंडिंग है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ