'ऐसे छुआ गंदा महसूस हुआ...थप्पड़ मारे'; फ्लाइट की 3 क्रू मेंबर्स ने आपबीती सुनाई, आरोपी पायलट पर कार्रवाई

Flight Crew Members Assault Molest: ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में पायलट ने क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी, अश्लील व्यवहार और मारपीट की। एयरलाइन ने एक्शन लेते हुए पायलट को सस्पेंड कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Flight Crew Members Assault

Flight Crew Members Assault

विज्ञापन

Drunk Pilot Molest Crew Members: पायलट शराब के नशे में था। उसने अपनी ही फ्लाइट की क्रू मेंबर्स से छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उनसे गाली गलौज करते हुए मारपीट की। ब्रिटिश एयरवेज के पायलट को शराब के नशे में 3 महिला क्रू मेंबर्स के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पायलट को दूसरी फ्लाइट में पैसेंजर बनाकर उसके घर रवाना कर दिया गया।

50 वर्षीय आरोपी फ्लाइट क्रू का फर्स्ट ऑफिसर था और शराब के नशे में फ्लाइट में चढ़ा था। क्रू मेंबर्स ने उसकी हालत देखकर उसे रोकने की कोशिश की तो वह बदतमीजी करने लगा। उसने दुर्व्यवहार करते हुए क्रू मेंबर्स के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर वह भड़क गया और क्रू मेंबर्स के साथ हाथापाई पर उतर आया। एयरलाइन को दी शिकायत में पीड़िताओं ने आपबीती सुनाई।

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के साथ ऐश करके आया था पायलट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िताओं ने बताया कि पायलट हीथ्रो से दक्षिण अफ्रीका जाने वाली फ्लाइट BA057 उड़ाने के लिए आए थे, लेकिन वे नशे में थे। उन्होंने उनकी हालत देखकर उन्हें जाने के लिए कहा तो वे बदतमीजी करने लगे। उन्होंने अश्लील व्यवहार करते हुए गलत तरीके से हाथ लगाया, जिससे बहुत गंदा महसूस हुआ। विरोध करने पर उन्होंने थप्पड़ मार दिया।

बताया जा रहा है कि पायलट अपनी 25 वर्षीय प्रेमिका के साथ घूम फिर कर आए थे। वे जोहान्सबर्ग में क्रू होटल में रुके थे। वहां भी उन्होंने शराब के नशे में लोगों से दुर्व्यवहार किया। फिर फ्लाइट में अपने 3 सहकर्मियों केबिन मैनेजर, फर्स्ट कैटेगरी की अटेंडेंट और एक इन-फ्लाइट लीड दुर्व्यवहार किया। होटल के सुरक्षा कर्मचारियों को उन्हें उनके कमरे तक ले जाना पड़ा, क्योंकि वह मुश्किल से खड़े हो पा रहे थे।

विज्ञापन

पीड़िताओं की शिकायत पर लिया गया एक्शन

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पायलट की हरकत देखकर क्रू मेंबर्स ने वापसी की उड़ान संचालित करने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे उस पायलट के साथ सफर नहीं करना चाहते थे। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एयरलाइन मैनेजमेंट ने एक्शन लिया और आरोपी पायलट को फ्लाइट उड़ाने से रोक दिया। साथ ही उसे दूसरी फ्लाइट में पैसेंजर की तरह घर जाने का आदेश दिया। तुरंत प्रभाव से आरोपी पायलट का सस्पेंशन लेटर भी जारी कर दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ